फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rewa Airport gets DGCA license, CM said – another step towards developed Madhya Pradesh

MP News: रीवा एयरपोर्ट को मिला DGCA का लाइसेंस, सीएम बोले-विकसित मध्य प्रदेश की ओर एक और कदम

Mon, 09 Sep 2024 11:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Sep 2024 11:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट को डीजीसीए से लाइसेंस मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद देते हुए कहा कि एयरपोर्ट प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

विज्ञापन
MP News: Rewa Airport gets DGCA license, CM said – another step towards developed Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से यात्री और मालवाहक उड़ानों के संचालन के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त हो गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश के आर्थिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’ अभियान के अंतर्गत यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में होगा सुधार
रीवा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए उड़ानों के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त, इस एयरपोर्ट से क्षेत्र के विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों जैसे रीवा के किले, गोविंदगढ़ और अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


व्यापार और रोजगार में आएगा विस्तार
रीवा एयरपोर्ट का परिचालन शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार और निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे। मालवाहक उड़ानों के संचालन से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में सहायता मिलेगी, जिससे व्यापार का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट को डीजीसीए से लाइसेंस मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि एयरपोर्ट प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी और व्यापारिक संभावनाओं को नया आयाम देगा। रीवा एयरपोर्ट के चालू होने से प्रदेश का विंध्य क्षेत्र न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed