फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Raja Patria's statement became trouble for Congress, now Congress state president Kamal Nath said thi

MP News: कांग्रेस की मुसीबत बना राजा पटेरिया का बयान, अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कही यह बात

Mon, 12 Dec 2022 10:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Dec 2022 10:56 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसका एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है और इतिहास इसका गवाह है।

विज्ञापन
MP News: Raja Patria's statement became trouble for Congress, now Congress state president Kamal Nath said thi
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान से सियासत का पारा चढ़ गया है। बीजेपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी को घेरने में लगी है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने विधायक और पूर्व मंत्री के बयान से किनारा कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसका एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है और इतिहास इसका गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और उसी राह पर चलकर आज तक हमारा देश, देशवासी, संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित हैं, पुष्पित और पल्लवित हुये हैं। 
पूर्व सीएम ने कहा कि 45 साल के राजनैतिक जीवन में मैंने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन पूर्ण अंतःकरण से किया है और हमेशा करता रहूंगा। इस विषय पर कोई उंगली नही उठा सकता।

 
आज प्रदेश में एक नेता का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, यदि उसमें लेशमात्र भी सच्चाई है तो हम ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं। मैं देश के प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करता हूं।  
कमलनाथ ने कहा कि मैं और कांग्रेस का एक-एक सच्चा कार्यकर्ता मन, वचन और कर्म से संविधान और लोकतंत्र की मजबूती और सत्य-अहिंसा के प्रति सदैव दृढ़ और प्रतिबद्ध हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed