फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Program of Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyaya Yatra continues, will hold road show in Morena on March

MP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम जारी, दो मार्च को मुरैना में रोड शो करेंगे

Mon, 26 Feb 2024 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Feb 2024 10:15 PM IST
सार

राहुल गांधी यात्रा की शुरुआत तीन मार्च को अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ करेंगे। न्याय यात्रा का सुबह 8.30 बजे घाटीगांव में स्वागत होगा और सुबह 10 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा।

विज्ञापन
MP News: Program of Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyaya Yatra continues, will hold road show in Morena on March
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दो मार्च को एमपी में होगा आगमन - फोटो : संवाद

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मेगा शो बनाने के लिए एमपी कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही राहुल की यात्रा का दो से छह मार्च तक कार्यक्रम जारी हो गया है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगमन दो मार्च को दोपहर 1.30 बजे मुरैना में होगा। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे ध्वज सौंपने का समारोह मुरैना के जेबी ढाबा पिपरई (देवपुरी ढाबा) में होगा। इसके बाद अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड शो एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। न्याय यात्रा का रोड शो और ग्वालियर शहर में स्वागत चार शहर का नाका पर होगा, जो जीरा चौक तक होगा, जहां राहुल गांधी का संबोधन होगा। 
विज्ञापन


तीन मार्च को अग्निवीर पूर्व सैनिक से संवाद 
राहुल गांधी यात्रा की शुरुआत तीन मार्च को अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ करेंगे। न्याय यात्रा का सुबह 8.30 बजे घाटीगांव में स्वागत होगा और सुबह 10 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा। इसके बाद दोपहर 11.30 बजे मोहखेड़ा में आदिवासी संवाद होगा और दोपहर 12.30 बजे सातनवाड़ा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। वहीं, सातनवाड़ा में दोपहर भोज होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे बाबू क्वार्टर शिवपुरी से झांसी रोड तिराहा तक रोड शो होगा। शाम चार बजे कोलारस में और शाम 5 बजे लुकवासा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम 6.30 बजे बदरवास में राहुल गांधी का संबोधन होगा। रात्रि विश्राम ईश्वरी बदरवास में होगा।
विज्ञापन


राजगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम 
4 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 8.30 बजे मियाना जिला गुना से प्रारंभ होगी। सुबह 9.30 बजे हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। इसके बाद 11 बजे रूठिआई में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 12.30 बजे राघोगढ में साडा कॉलोनी से राघोगढ़ नया बस स्टैंड तक रोड शो होगा। दोपहर एक बजे यूनिवर्सिटी राघोगढ़ में दोपहर भोज के बाद दोपहर दो बजे बीनागंज में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम पांच बजे पीपल चौराहा ब्यावरा में आमसभा के बाद शाम छह बजे भाटखेड़ी राजगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रात्रि विश्राम भाटखेड़ी में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन में युवा अधिकार रैली आयोजित होगी
पांच मार्च को सुबह 8.30 बजे पचौर में और सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। 11.30 बजे शाजापुर टंकी चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होने के बाद दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा। दोपहर एक बजे संस्कार पब्लिक स्कूल में दोपहर भोज के साथ परीक्षार्थी संवाद होगा। न्याय यात्रा कायथा, विजयगंज मंडी होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं, शाम 5 बजे उज्जैन में ही उज्जैन गेट से देवास गेट तक युवा अधिकार रैली होगी। रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा।


बड़नगर में महिला संवाद कार्यक्रम 
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का 6 मार्च को सुबह 9 बजे बड़नगर में महिला संवाद कार्यक्रम के बाद सुबह 10 बजे रोड शो और 11.30 बजे बदनावर में सभा के बाद दोपहर भोज होगा। यात्रा तीन बजे रतलाम और शाम चार बजे सैलाना पहुंचेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed