फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Prisoner will get Rs 5 lakh compensation if he dies in jail, jail department issued orders

MP News: कैदी की जेल में मौत तो मिलेगा 5 लाख रुपए मुआवजा, जेल विभाग ने आदेश जारी किए

Fri, 10 Mar 2023 05:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 10 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

जेल में कैदी की मौत होने पर पांच लाख रुपए तक मुआवजा राशि दी जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय से स्वीकृति के एक महीने के अंदर राशि बंदी के वैध उत्तराधिकारी देना सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Prisoner will get Rs 5 lakh compensation if he dies in jail, jail department issued orders
सेंट्रल जेल भोपाल। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में जेल में बंद कैदियों की मौत होने पर अब परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। जेल में कैदी की मौत होने पर पांच लाख रुपए तक मुआवजा राशि दी जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय से स्वीकृति के एक महीने के अंदर राशि बंदी के वैध उत्तराधिकारी देना सुनिश्चित किया जाएगा। इसको लेकर जेल विभाग की तरफ से आदेश जारी किये गए है। इसके अनुसार बंदियों के बीच आपसी झगड़े के कारण मृत्यु होने, जेल कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ना/ लापरवाही/उदासीनता बतरते जाने के कारण मृत्यु होने, चिकित्सा अधिकारियों/पैरामेडिकल स्टॉफ की लापरवाही के कारण उपचार के दौरान मौत और बंदी के जेल प्रशासन की प्रताड़ना से व्यथित होकर आत्महत्या करने और जेल में बंद अप्रत्यासित घटना/ दुर्घटना एवं प्राकृतिक आपदा या विपत्ति के कारण  मौत होने पर पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आत्महत्या करने पर भी मुआवजा मिलेगा 
इसके अलावा बंदी द्वारा स्वयं के अपराध बोध से ग्रसित होकर अथवा अन्य निजी कारणों से दु:खी होकर आत्महत्या करने पर दो लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। 

जेल से बाहर मौत तो मुआवजा नहीं 
जेल से भागने, पुलिस हिरासत से भगने या पैरोल के दौरान बाहर रहने के दौरान घटना/दुर्घटना से मौत होने पर मुआवजा राशि नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed