फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Prime Minister Narendra Modi will give the green light to five Vande Bharat Express from Bhopal

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे आज

Tue, 27 Jun 2023 12:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Jun 2023 12:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाएंगे। पांच वंदे भारत में भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। 

विज्ञापन
MP News: Prime Minister Narendra Modi will give the green light to five Vande Bharat Express from Bhopal
पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय भोपाल दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री भोपाल में इंदौर-भोपाल और रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें रांची-पटना, धारवाड़ बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई शामिल हैं। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। यह रेलगाड़ियां यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी और पर्यटन को बढ़ावा देंगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाएंगे। पांच वंदे भारत में भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। 
विज्ञापन


 भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा।

 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत रेलगाड़ी होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी।

धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा।


गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी और इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed