फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Preparation for major changes in bureaucracy along with new CM, many officers including CS will chang

MP News: सीएम कार्यालय समेत नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी, सीएम के पीएस बने राघवेंद्र सिंह

Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
सार

 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पदभार संभालने के साथ ही प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें मंत्रालय के साथ ही सीएम कार्यालय में भी बदलाव होने जा रहे हैं। शुक्रवार देररात मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह को पदस्थ करने के आदेश जारी किए गए। 

विज्ञापन
MP News: Preparation for major changes in bureaucracy along with new CM, many officers including CS will chang
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों की नई पोस्टिंग की फाइल तैयार की जा रही है। हालांकि, नए सिरे से अधिकारियों की जमावट मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ही होने की संभावना है। इस बीच  मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देररात प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी की जगह खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव वीरा राणा ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव, डीजीपी की भी तलाश जारी 
मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा अतिरिक्त प्रभार में है। वे मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इसके अलावा डीजीपी सुधीर सक्सेना भी अगले साल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों की जगह नए अधिकारियों की तलाश शुरू हो गई है। मुख्य सचिव के लिए केंद्र में सेवा दे रहे आईएएस अधिकारी अनुराग जैन का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय में भी कई अधिकारी बदले जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र के बाद कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने के आदेश जारी किए जा सकते हैं।  
विज्ञापन


जनवरी के अंत में होंगे मैदानी अमले के ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभी अपनी कैबिनेट के साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इस यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी मैदानी अधिकारियों पर है। यह यात्रा 26 जनवरी को समाप्त हो रही है। ऐसे में अभी जिलों के अधिकारियों को हटाने का यात्रा पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अटकलें है कि यात्रा के बाद बड़े स्तर पर मैदानी अधिकारियों के तबादले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed