फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News:Powers to give technical approval to Municipal/City Council engineers doubled

MP News:नगर पालिका/नगर परिषद के इंजीनियरों की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियां हुईं दोगुनी

Sat, 17 Jun 2023 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगर पालिका परिषद  और नगर परिषद के सहायक यंत्रियों को नवीन कार्यों के लिए 1 लाख से बढाकर 2 लाख तथा मरम्मत कार्यों लिए 50 हजार से बढाकर 1 लाख तक  की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के अधिकार दिये गए हैं।

विज्ञापन
MP News:Powers to give technical approval to Municipal/City Council engineers doubled
मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद और नगर परिषद के सहायक यंत्री तथा कार्यपालन यंत्री की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियों को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगर पालिका परिषद  और नगर परिषद के सहायक यंत्रियों को नवीन कार्यों के लिए 1 लाख से बढाकर 2 लाख तथा मरम्मत कार्यों लिए 50 हजार से बढाकर 1 लाख तक  की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के अधिकार दिये गए हैं। कार्यपालन  यंत्री को नवीन कार्यों के लिए 2 करोड से बढाकर 3 करोड तथा मरम्मत कार्यों के लिए 5 लाख से बढाकर 10 लाख की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के लिए शक्तियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा है कि इस संशोधन से नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के स्तर पर विकास कार्यों को कराये जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


बता दें  नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के स्तर पर कई कार्यों में तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के प्रकरण संभागीय कार्यालयों में प्रेषित किये जाते थे। इस कठिनाई को दूर करने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान से तकनीकी स्वीकृति की शक्तियों को बढाये जाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed