फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Posters of 'Let's change today's 50% commission rule' on the walls in Bhopal

MP News: भोपाल फिर लगे सीएम शिवराज के खिलाफ पोस्टर, 'आओ बदलें मिलकर आज 50% कमीशन राज' के पोस्टर

Sat, 02 Sep 2023 09:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Sep 2023 09:04 PM IST
सार

भोपाल के न्यू मार्केट, नव बहार कॉलोनी, बैंक नगर, नारायण नगर, स्टेशन चौराहा समेत राजधानी के कई इलाको में पोस्टर लगे है। इन पर सवाल भी लिखा गया कि जनता का एक ही सवाल कौन खा रहा 50% कमीशन।

विज्ञापन
MP News: Posters of 'Let's change today's 50% commission rule' on the walls in Bhopal
सीएम शिवराज के खिलाफ फिर लगे कमीशन राज के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगा रही है। इसको लेकर फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। भोपाल के कई इलाकों में दीवारों पर आओ बदलें मिलकर आज 50% कमीशन राज के पोस्टर चस्पा किए गए। 
विज्ञापन


भोपाल के न्यू मार्केट, नव बहार कॉलोनी, बैंक नगर, नारायण नगर, स्टेशन चौराहा समेत राजधानी के कई इलाको में पोस्टर लगे है। इन पर सवाल भी लिखा गया कि जनता का एक ही सवाल कौन खा रहा 50% कमीशन। इसको लेकर कमलनाथ के मीडिया सहलाकर पीयूष बबले ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन राज का खुलासा खुद कर रही है। भोपाल की सड़कें बोल रही है। मामा सरकार डोल रही है। 
विज्ञापन


इससे पहले भी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर्स वॉर हो चुका है। चार माह पहले कमलनाथ के खिलाफ भोपाल में पोस्टर लगे, जिसमें कमलनाथ को वांटेड और करप्श्नाथ बताया। साथ ही कांग्रेस सरकार के समय के कुछ मामले भी गिनाए। इसी दिन शिवराज के खिलाफ घोटाला राज के पोस्टर लगे। बता दें कांग्रेस सरकार भाजपा को 50% कमीशन पर घेर रही है। कांग्रेस पोस्टर को जनता की तरफ से लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed