फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi will hold a road show in Bhopal on April 24, will address Betul and Sagar rallies.

MP News: पीएम मोदी 24 अप्रैल को भोपाल में रोड शो करेंगे, बैतूल और सागर रैली को संबोधित करेंगे

Mon, 22 Apr 2024 09:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 22 Apr 2024 09:44 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को भोपाल में रोड शो, सागर और बैतूल संसदीय सीट के हरदा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। सागर सीट से भाजपा का फोकस अनुसूचित जाति के वोटरों को साधना है। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भी प्रधानमंत्री सागर आ चुके हैं। तब यहां उन्होंने संत रविदास मंदिर की नींव रखी थी।

विज्ञापन
MP News: PM Modi will hold a road show in Bhopal on April 24, will address Betul and Sagar rallies.
पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा के चुनाव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को प्रदेश के दौरे पर आएंगे। वे भोपाल में रोड शो और सागर, बैतूल संसदीय सीट के हरदा में रैली को संबोधित करेंगे। इन तीनों ही सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में एक किमी लंबा रोड शो करेंगे। वहीं, बैतूल संसदीय सीट के हरदा में रैली को भी संबोधित करेंगे। भाजपा को विधानसभा चुनाव में हरदा की दोनों विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सागर में रैली कर बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ ही यहां रहने वाले अनुसूचित जाति के वोटरों को साधेंगे। दरअसल, दूसरे चरण में बुंदेलखंड की तीन सीटों दमोह, टीकमगढ़ और खजुराहो सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। बुंदेलखंड का राजनीतिक केंद्र सागर को माना जाता है, इसलिए सागर में रैली कर प्रधानमंत्री जातिगत और क्षेत्रीय दोनों समीकरणों को साधेंगे। भाजपा ने सागर सीट पर सांसद राजबहादुर सिंह का टिकट काटकर लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाया है। लता वानखेड़े पहली बार चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस ने गुड्डू राजा बुंदेला पर दांव लगाया है। बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को मुरैना में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


दमोह सीट पर भी इस बार प्रत्याशी बदला 
भाजपा ने दमोह सीट पर राहुल सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है। राहुल सिंह 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे उप चुनाव हार गए थे। वहीं, इस सीट से प्रहलाद पटेल सांसद थे। वे केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। उनको भाजपा ने विधानसभा में चुनाव लड़ाया और प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने दमोह में पूर्व विधायक तंवर सिंह लोधी को टिकट दिया है। इसके अलावा टीकमगढ़ से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और खजुराहो से वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। टीकमगढ़ सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। 
विज्ञापन


लगातार सागर आ रहे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चौथी बार चुनाव में सागर आ रहे हैं। वे 2014, 2019, 2023 के बाद अब 2024 में भी जनसभा करने आ रहे हैं। इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी संत रविदास मंदिर की नींव रखने आए थे। इस क्षेत्र में संत रविदास जी के बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं और बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले अनुयायी जुड़े हुए हैं। ऐसे में भाजपा दूसरे चरण के लिए बुंदेलखंड से प्रधानमंत्री की चुनावी रैली सागर से करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में 23 प्रतिशत अजा वोटर 
बुंदेलखंड में अनुसूचित जाति (अजा) वोटर बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां की 26 विधानसभा सीटों में से छह सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में करीब 23 प्रतिशत मतदाता अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। वहीं, प्रदेश की चार सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों को साध कर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत सुनिश्चित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed