{"_id":"6489fd716a3d1e340706de95","slug":"mp-news-pandit-pradeep-mishra-said-thakur-ji-himself-will-come-and-show-proof-at-krishna-janmabhoomi-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- कृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर जी खुद आकर प्रमाण दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- कृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर जी खुद आकर प्रमाण दिखाएंगे
Wed, 14 Jun 2023 11:18 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:18 PM IST
सार
लव जिहाद को लेकर पंडित मिश्रा ने कहा कि अपराध सरकार नहीं रोक सकती। माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार दें। बेटियां लगातार शिकार हो रही हैं। लव जिहाद को घर के संस्कार ही रोक सकते हैं।
विज्ञापन
पं. प्रदीप मिश्रा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा में पांच दिवसीय शिवमहापुराण कथा के समापन के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा की। कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि राम जन्मभूमि की तरह कृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर जी खुद आकर प्रमाण दिखाएंगे। जैसे राम जन्मभूमि की खुदाई में शिलाएं सामने आई थीं, वैसे ही कृष्ण जन्मभूमि में भी प्रमाण सामने आएंगे।
अच्छे संस्कार ही रोक सकेंगे लव जिहाद
लव जिहाद को लेकर पंडित मिश्रा ने कहा कि अपराध सरकार नहीं रोक सकती। माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार दें। बेटियां लगातार शिकार हो रही हैं। लव जिहाद को घर के संस्कार ही रोक सकते हैं। धर्मांतरण को लेकर कहा कि अपने परिवार को अच्छे से रखो। उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर कहा कि भारत पहले से हिंदू राष्ट्र है। एक दूसरे से प्रेम ही हिंदू राष्ट्र है। सभी समाज एकजुट होकर काम करें यही रामराज्य है।
हमीदिया का नाम बदला जाएगा
हमीदिया अस्पताल का नाम बदलने का कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे नाम बदलने की श्रंखला में हमीदिया का नाम बदला जाएगा।
विज्ञापन
हमारे धर्म के लोग ही अंधविश्वास के आरोप लगाते है
हिंदू साधु-संतों पर अंधविश्वास के आरोपों पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा हमारे धर्म के लोग भी हमारे साधु-संतों पर अंधविश्वास का आरोप लगाते है।
इसलिए दूसरे धर्मों के लोग भी उन आरोपों को आगे बढ़ाते हैं.