फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Pachmarhi Sanctuary is now named 'Raja Bhabhut Singh Pachmarhi Sanctuary', three tribal conferences w

MP News:  पचमढ़ी अभयारण्य का नाम अब 'राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य', जून में होंगे तीन जनजातीय सम्मेलन

Tue, 03 Jun 2025 10:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Jun 2025 10:13 PM IST
सार

पचमढ़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक ऐतिहासिक और जनजातीय गौरव को समर्पित रही। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने पचमढ़ी अभयारण्य का नाम बदलकर 'राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य' करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जून माह में तीन बड़े जनजातीय सम्मेलन, जल संरक्षण अभियान, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और विकास परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।

विज्ञापन
MP News: Pachmarhi Sanctuary is now named 'Raja Bhabhut Singh Pachmarhi Sanctuary', three tribal conferences w
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पूर्व पचमढ़ी में संबोधित करते हुए घोषणा की कि पचमढ़ी अभयारण्य को अब 'राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य' के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय राजा भभूत सिंह के पर्यावरण प्रेम, ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष और जनजातीय गौरव की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभयारण्य में राजा भभूत सिंह के योगदान, जीवन और वीरता से संबंधित जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। डॉ. यादव ने राजा भभूत सिंह को 1857 की क्रांति के दौरान तात्या टोपे के सहयोगी और छापामार युद्ध नीति के उस्ताद के रूप में याद किया। उन्होंने बताया कि राजा भभूत सिंह को पकड़ने के लिए अंग्रेजों को मद्रास इन्फैंट्री बुलानी पड़ी थी और 1860 में गिरफ्तारी के बाद उन्हें फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन आदिवासी अस्मिता, देशभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसे राष्ट्रीय पटल पर लाना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन


जून में तीन अनुसूचित जनजाति सम्मेलन होंगे 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर घोषणा की कि जून माह में प्रदेश में तीन अनुसूचित जनजाति सम्मेलन होंगे। 7 जून को डिंडौरी के बजाग में बैगा सम्मेलन, 9 जून को शहडोल के ब्यौहारी में कोल सम्मेलन और 18 जून को शिवपुरी के कोलारस में सहरिया सम्मेलन। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी शासन के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 से 21 जून तक राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को भी प्रदेश में विशेष रूप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की सफलता पर बधाई 
मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को 31 मई को आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की सफलता के लिए बधाई दी। बैठक में महिला मंत्रियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश की महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। डॉ. यादव ने बताया कि मई माह में प्रधानमंत्री मोदी ने दतिया और सतना में नए हवाई अड्डों, इंदौर मेट्रो और 1271 अटल ग्राम सुशासन भवनों की सौगात देकर प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा की उपलब्धि पर दी बधाई 
मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले को जल संचय में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी और जल संरक्षण के लिए मंत्रियों को जनभागीदारी से अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में “जल गंगा संवर्द्धन अभियान” 30 अप्रैल से 30 जून तक चलाया जा रहा है। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् और समापन जन-गण-मन के साथ हुआ। इस दौरान मंत्रियों को सतपुड़ा अंचल की संस्कृति और राजा भभूत सिंह पर केंद्रित फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed