फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On the occasion of Pitru Paksha, the special train between Rani Kamlapati and Gaya will pass through

MP News: पितृपक्ष के अवसर पर RKMP से गया के बीच स्पेशल ट्रेन, विदिशा, कटनी, मैहर समेत कई शहरों से गुजरेगी

Sun, 08 Sep 2024 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 Sep 2024 07:31 PM IST
सार

रेल प्रशासन द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर शुरू होने वाली रेलगाड़ी  दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी

विज्ञापन
MP News: On the occasion of Pitru Paksha, the special train between Rani Kamlapati and Gaya will pass through
अजमेर रेल मंडल ने छूआ 100 प्रतिशत समय पालन का आंकड़ा

विस्तार

रेल प्रशासन द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्य के लिए बिहार के गया  जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-गया के मध्य 16 सितंबर से चार ट्रिप के लिए तथा गाड़ी संख्या 01668 गया-रानी कमलापति के मध्य 19 सितंबर से तीन ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024 (सोमवार), 21.09.2024 (शनिवार), 26.09.2024 (गुरुवार) एवं 01.10.2024 (मंगलवार) को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान कर विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना से होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01668 गया - रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024 (गुरुवार), 24.09.2024 (मंगलवार) एवं 29.09.2024 (रविवार) को गया स्टेशन से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, बीना, गंजबासौदा, विदिशा से होकर 11:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में दानापुर-सिकंदराबाद के बीच 11-11 फेरे स्पेशल ट्रेन, इटारसी में ठहराव
त्योहारी सीजन में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दानापुर-सिकंदराबाद-दानापुर के बीच 11-11 ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन इटारसी स्टेशन पर ठहराव के साथ अपने गंतव्य की ओर जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दानापुर-सिकंदराबाद-दानापुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर रुकते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी। गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार को दानापुर से रात 8:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे इटारसी पहुंचेगी। इटारसी से यह ट्रेन 1:40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4:40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 03226 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 10:00 बजे सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 1:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। इटारसी से 1:20 बजे रवाना होकर यह ट्रेन शाम 7:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed