फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On the last day of the assembly budget session, MLAs raised 18 attention-grabbers

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन, विधायकों ने लगाए रिकॉर्ड 18 ध्यानाकर्षण

Mon, 24 Mar 2025 08:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Mar 2025 08:46 AM IST
सार

विधानसभा सत्र का आज अंतिम दिन है। सत्र की 9वीं बैठक में 18 विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए, जो अब तक के सबसे अधिक ध्यानकर्षण हैं। आज सहकारिता मंत्री मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक-2025 और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक-2025 को सदन में पेश करेंगे।

विज्ञापन
MP News: On the last day of the assembly budget session, MLAs raised 18 attention-grabbers
मध्यप्रदेश विधानसभा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को अंतिम दिन है। सत्र की 9वीं बैठक में 18 विधायकों ने ध्यानाकर्षण लगाए हैं। यह अब तक के सबसे ज्यादा ध्यानाकर्षण हैं। विधायक हेमंत कटारे माध्यमिक शिक्षा मंडल में कम्प्यूटर खरीदी में अनियमितता किए जाने की ओर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके अलावा डॉ. अभिभाष पांडे ने जबलपुर में नगर निगम द्वारा लीज फ्री होल्ड में संपरिवर्तन की प्रक्रिया मनमाने ढंग से किए जाने की ओर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 11 निकायों के 1,204 नलकूपों से बगैर परीक्षण के कर दी जलापूर्ति, कैग ने माना जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़
विज्ञापन


इसके अलावा सदस्यों ने सतना मेडिकल कॉलेज की डिजाइन में बदलाव, प्रदेश में वन की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने, जबलपुर में स्थापित डेयरी साइंस कॉलेज को उज्जैन शिफ्ट किए जाने, कटनी जिले में बरही से मैहर सड़क मार्ग पर स्थित महानदी पर पुल क्षतिग्रस्त होने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम आधारित फसल बीमा राशि न मिलने से उत्पन्न स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर ध्यानाकर्षण लगाया गया है। विधायकों ने 75 याचिकाएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कलेक्टर की नई पहल, जनता से लेंगे तहसीलदारों के काम का फीडबैक

सदन में सहकारिता मंत्री मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2025 और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक-2025 को पटल पर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed