फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Niyaz Khan, author of the book Brahmin the Great said – Bollywood called Brahmins as villains

MP News: ब्राह्मण द ग्रेट पुस्तक के लेखक नियाज खान बोले- बालीवुड ने ब्राह्मणों को बताया विलेन

Sun, 05 Mar 2023 09:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 05 Mar 2023 09:07 PM IST
सार

आईएएस नियाज खान ने कहा कि देश के असली सुपर स्टार साधु, ऋषि-मुनि, जनेऊधारी गरीब ब्राह्मण है। बॉलीवुड के गुटखा बेचने वाले सुपर स्टार नहीं हो सकते। हजारों साल पुरानी संस्कृति के ब्राह्मणों को बॉलीवुड ने सुनियोजित तरीके से फिल्मों में विलेन बताकर पेश किया।

विज्ञापन
MP News: Niyaz Khan, author of the book Brahmin the Great said – Bollywood called Brahmins as villains
नियाज खान की बुक ब्राह्मण द ग्रेट का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान की पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट का उज्जैन में रविवार को शंकराचार्य ज्ञानानंद तीर्थ ने विमोचन किया। आईएएस नियाज खान ने अमर उजाला ने बातचीत में बताया कि देश के असली सुपर स्टार ब्राह्मण है। बॉलीवुड ने ब्राह्माणों को फिल्मों में विलेन बताया। आईएएस नियाज खान ने कहा कि देश के असली सुपर स्टार साधु, ऋषि-मुनि, जनेऊधारी गरीब ब्राह्मण है। बॉलीवुड के गुटखा बेचने वाले सुपर स्टार नहीं हो सकते। हजारों साल पुरानी संस्कृति के ब्राह्मणों को बॉलीवुड ने सुनियोजित तरीके से फिल्मों में विलेन बताकर पेश किया। इस पर रोक लगनी चाहिए और अपनी आने वाली फिल्मों में उनको सुपर स्टार बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के खान ब्राह्मणों की संस्कृति को खत्म करने में लगे है।
विज्ञापन

 
देश में ब्राह्मणों को सम्मान देने मापदंड बनें
खान ने ब्राह्मणों को देश में सम्मान देने के लिए मापदंड बनाने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि हिंदु संस्कृति हजारों साल पुरानी है। पैसा, दिखावा पाश्चात्य संस्कृति की देन है। जबकि भारतीय संस्कृति अभाव में रखकर अपनी संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना सिखाती है। जो भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा धन है। इसलिए देश में ब्राह्माण, साधु, संत, ऋषि-मुनी को सम्मान के लिए अलग से मापदंड बनाएं जाएं।
विज्ञापन

 
पर्यावरण को बचाने वेद सबसे बड़े शस्त्र
खान ने कहा कि आज दुनिया क्लाइमेंट चेंज से परेशान है। कहीं ज्यादा गर्मी हो रही है तो कहीं ठंड। प्राकृतिक आपदा भीषण तबाही कर रही है। यह पर्यावरण के अत्याधिक दोहन के कारण हो रहा है। इससे बचने के लिए भारतीय संस्कृतिक के वेद सबसे बड़े शस्त्र है। जिसमें हजारों साल पहले ही पर्यावरण को बचाने की शिक्षा दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गाय की हत्या करने पर हो सख्त सजा
खान ने कहा कि भारत हिंदू बहुसंख्यक देश है। यहां गाय को माता मानकर पूजा जाता है। इस देश में गाय की हत्या नहीं होना चाहिए। गाय की हत्या करने वालों को सख्त सजा होनी चाहिए। इसके लिए सख्त कानून बनना चाहिए। ताकि कोई गाय की हत्या करने के बारे में सोच भी ना सकें।  
 
देश में नैतिक पुलिस बनें  
खान ने कहा कि भारतीय संस्कृति को पाश्चात्य संस्कृति से खतरा है। हजारों साल की धरोहर को पाश्चात्य संस्कृति से बचाने की जरूरत है। इसके लिए कुछ देश की तरह नैतिक पुलिस बनाने का समय आ गया है। ताकि भारतीय संस्कृति के साथ कोई छेड़छाड़ ना कर सकें। नैतिक पुलिस के पास संस्कृति से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान हो।

 
वर्ण व्यवस्था नकारात्मक नहीं
खान ने कहा कि भारत में वर्ण व्यवस्था नकारात्मक नहीं है। भारत में यह दुनिया का सबसे पहला कार्य विभाजन है। जब पाश्चात्य अंधेरे में डूबा था। तब राज्य को शांति पूर्वक और सम्मान के साथ चलाने के लिए वर्ण कार्य विभाजन की व्यवस्था दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed