फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Nath targeted Shiv, said - a few months left for the power of purchase and sale, do some public welfa

MP News: नाथ ने शिव पर साधा निशाना, बोले- खरीद फरोख्त की सत्ता के कुछ माह बचे, एकाध जनकल्याण का काम कर दीजिए

Sun, 29 Jan 2023 01:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Jan 2023 01:52 PM IST
सार

पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को ट्वीट कर शिवराज सिंह पर पलटवार किया। क्या आप जनता के सामने तथ्य रखकर बताएंगे कि इस घोषणा पर क्या प्रगति हुई? या फिर दूध पर किए इस वादे का भी आपने दही कर दिया? कमलनाथ ने कहा कि मैं आपसे पुन: निवेदन करता हूं कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को पहचानिए।

विज्ञापन
MP News: Nath targeted Shiv, said - a few months left for the power of purchase and sale, do some public welfa
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में ‘सवाल’ पर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि खरीद फरोख्त की सत्ता के कुछ माह बचे हैं। एकाध जनकल्याण का काम कर दीजिए।

विज्ञापन

 
पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को ट्वीट कर शिवराज सिंह पर पलटवार किया। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी विकास कार्य ना करने की शपथ ले चुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मैं यह पूछना चाहता हूं कि आपने भाजपा की नारी शक्ति संकल्प पत्र में कृषि उपज और दूध के प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए महिला स्वयं सहायता समूह और एफपीओ को 20 लाख रुपए तक का दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा किया था। क्या आप जनता के सामने तथ्य रखकर बताएंगे कि इस घोषणा पर क्या प्रगति हुई? या फिर दूध पर किए इस वादे का भी आपने दही कर दिया? कमलनाथ ने कहा कि मैं आपसे पुन: निवेदन करता हूं कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को पहचानिए।
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि गाल बजाना बंद कीजिए और हाथ चलाना शुरू कीजिए। जो कुछ महीने आपकी खरीद-फरोख्त की सत्ता के बचे हैं। उसमें एकाध काम तो जनकल्याण का कर दीजिए। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने सवाल पर पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया । सीएम ने कहा कि तुम लोगों को भ्रमित करते रहो। झूठ बोलो और हम तुमसे सवाल भी ना पूछे। कमलनाथ ने सीएम के सवाल पर कहा था कि मुख्यमंत्री का काम सवाल करना नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed