फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Nath's question to Shivraj, farmers should get Rs 2700 on wheat. Why is the government holding back f

MP News: नाथ का शिवराज से सवाल, किसानों को गेंहू पर 2700 रु. प्रति क्विंटल MSP देने से क्यों पीछे हट रही सरकार

Thu, 13 Jun 2024 05:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Jun 2024 05:52 PM IST
सार


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चुनाव में किसानों को लेकर किए वादों को लेकर सवाल पूछा है? 
 

विज्ञापन
MP News: Nath's question to Shivraj, farmers should get Rs 2700 on wheat. Why is the government holding back f
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने छह महीने बीत चुके हैं और अब तो केंद्र में नई सरकार का गठन भी हो चुका है तथा आचार संहिता भी समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने अब तक किसानों से किया अपना कोई वादा नहीं निभाया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश में किसानों को गेहूं का एमएसपी 2700 रुपया प्रति क्विंटल और धान का एमएसपी 3100 रुपया प्रति क्विंटल दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और नवनियुक्त केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहता हूं कि अब वह कौन सी वजह है जिस कारण भाजपा मध्य प्रदेश के किसानों से किया अपना वादा नहीं निभा रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि जब चुनाव में भाजपा यह वादा कर रही थी तो शिवराज जी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। जो वादा उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किया है, उसे निभाने में कृषि मंत्री के रूप में वर्तमान मुख्यमंत्री की सहायता करना उनका कर्तव्य है। चुनाव के समय गारंटी की माला जपने वाले अब गारंटी से पीछे क्यों हट रहे हैं? नाथ ने कहा कि वैसे मध्य प्रदेश की जनता अब धीरे-धीरे समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के खाने के दांत और, दिखाने के दांत और हैं। चुनाव से पहले जो भाजपा किसानों से बड़े-बड़े वादे करती है, चुनाव के बाद उन वादों से पीठ फेर लेना उसकी फितरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed