फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Youth Belt In Neck For Religious Coversion, Shivraj Singh Chouhan Narottam Mishra React

Bhopal: गले में पट्टा बांधने के मामले में सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, सीएम बोले- धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे

Tue, 20 Jun 2023 07:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Jun 2023 07:20 PM IST
सार

भोपाल में हिंदू युवक के गले में पट्टा बांधकर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में सभी 6 आरोपी गिरफ्तार हो गए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे।  

विज्ञापन
Bhopal Youth Belt In Neck For Religious Coversion, Shivraj Singh Chouhan Narottam Mishra React
शिवराज सिंह चौहान धर्मांतरण के मामलों को लेकर सख्त हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में हिंदू युवक के गले में पट्टा बांधकर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले मामले में मध्य प्रदेश सरकार सख्त रुख अपना रही है। इस मामले में सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी सोमवार को गिरफ्तार किए गए थे। तीनों को जेल भेज दिया गया था। बीती एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा लिया। मंगलवार सुबह दो आरोपी पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में कहीं भी धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे। 

विज्ञापन


मामला भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। विजय नाम के युवक को कुछ लोगों ने नौ जून को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जानवरों जैसा सुलूक किया। उसके गले में पट्टा बांधा। मारपीट की और धर्मांतरण के लिए धमकाया। इसका वीडियो सामने आते ही राज्य सरकार हरकत में आई और तीन आरोपियों को सोमवार को पकड़ लिया था। उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेजा गया है। मंगलवार सुबह नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कानूनन कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में हम इस तरह की मानसिकता को ही कुचल देंगे। धर्मांतरण से लेकर हर एंगल की पुलिस जांच कर रही है। वहीं, डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि सभी छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। युवक के लगाए गए आरोपों पर की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। 
विज्ञापन


गुंडागर्दी बिल्कुल भी नहीं चलेगीः शिवराज
इस मसले पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे। गुंडागर्दी और दादागिरी नहीं चलने देंगे। गुंडागर्दी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि पूरा देश याद रखेगा। ऐसे असामाजिक तत्वों, बदमाशों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्यक्ति के गले में पट्टा बांधने के अमानवीय कृत्य पर भी दिल्ली से भोपाल तक और भोपाल से गांव की चौपाल तक किसी भी कांग्रेसी ने एक शब्द भी कहना जरूरी नहीं समझा। चचाजान आदरणीय दिग्विजय सिंह उत्तराखंड और विदेश तक की घटनाओं पर ट्वीट करते है, लेकिन भोपाल की घटना पर एक शब्द नहीं आया है। हिंदू का ही बेटा था, जिसे गले में पट्टा बांधकर भौंकने को कहा गया। धर्म परिवर्तन की जहां बात आई किसी एक ने निंदा नहीं की और बुलडोजर चलने पर आपत्ति कर रहे हैं। आप (कांग्रेस) तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश की जनता समझ रही है। इससे कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला 
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित विजय की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुराने भोपाल में विजय नाम के युवक के साथ बिलाल टीला, फैजान लाला, साहिल बच्चा, मोहम्मद समीर टीला और मुफीद खान ने मारपीट की है। यह वीडियो नौ जून का बताया जा रहा है। विजय निवासी पंचवटी कॉलोनी, लालघाटी ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि नौ जून को वह और उसका दोस्त शाहरुख एक शादी में लैंडमार्क गार्डन गए थे। वहां से रात को लौटे। शाहरुख को घर छोड़ा और वह घर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और तमाचे मारे। चाकू दिखाकर बाइक पर बिठाकर ले गए। उसकी एक्टिवा की चाबी और मोबाइल छीन लिए। पीजीबीटी मैदान में फैजान और साहिल ने उसके गले में बेल्ट बांधा। बाकी लोगों ने मारपीट की। जेब में रखे पैसे निकाल लिए। मारते-पीटते कहने लगे कि- तू मियां बन जा। बड़े का मांस खाने लग। तू डरपोक है। तेरे में जिगरा नहीं है। मारपीट करते हुए विजय के भाई लोकेश और मां को कॉल कर धमकाया। इस पर वीडियो में युवक को यह कहते सुना जा सकता है कि 'मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed