फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narottam's Congress taunt on Gujarat elections, said pedestrians suffocated, came on ventilator

MP News: गुजरात चुनाव परिणाम पर नरोत्तम का कांग्रेस का तंज, बोले पैदल चलने वालों का दम फूला, वेंटिलेटर पर आ गए

Thu, 08 Dec 2022 11:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Dec 2022 11:03 AM IST
सार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की धारा को चेंज करने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि मोदी का मतबल विकास, भारत का स्वाभिमान, आत्म् सम्मान है। गुजरात में बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। मिश्रा ने कहा कि इतनी सीटें आएगी, जितनी आज तक नहीं आई।

विज्ञापन
MP News: Narottam's Congress taunt on Gujarat elections, said pedestrians suffocated, came on ventilator
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। गुजरात में बीजेपी बहुमत से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पैदल घूम रहे हैं, उनकी क्या हालत हो गई है। दम फूल हो गया है। कांग्रेस अब वेंटिलेटर पर आ गई है।  

विज्ञापन

मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का परचम लहरा रहा है। मोदी जी की वैश्विक छवि को देश की जनता ने स्वीकारा है। मोदी जी के पहले लोग पर्यटन के लिए कुतुब मीनार, ताजमहल जाते थे। अब महाकाल, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, अयोध्या की बात होती है।

विज्ञापन

मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की धारा को चेंज करने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि मोदी का मतबल विकास, भारत का स्वाभिमान, आत्म् सम्मान है। गुजरात में बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। मिश्रा ने कहा कि इतनी सीटें आएगी, जितनी आज तक नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रा ने कहा कि हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर दिख रहा है, जनता समझती है कांग्रेस के ढकोसलो को। मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर कहा कि केजरीवाल दो अंको पर नहीं आने वाले है। मिश्रा ने कहा कि जो राम को लाये है हम उनको लायेंगे जनता ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed