फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narottam Mishra said – Mamta Didi, who shed the blood of Tilak holders, will have problems with Tilak

MP News: नरोत्तम मिश्रा बोले- तिलकधारियों का खून बहाने वाली ममता दीदी को तिलक से दिक्कत होगी ही

Fri, 01 Sep 2023 01:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 01 Sep 2023 01:34 PM IST
सार

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मोदीजी के सुशासन का ही एक परिणाम यह भी है कि कभी कांग्रेस कार्यालय जहां कभी बकरे बंधा करते थे, आज वहां सुंदरकांड का पाठ हो रहा है।

विज्ञापन
MP News: Narottam Mishra said – Mamta Didi, who shed the blood of Tilak holders, will have problems with Tilak
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इंडिया गठबंधन की बैठक में तिलक लगवाने से इंकार करने पर भाजपा हमलावर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ममता दीदी सत्ता का तिलक लगाने के लिए आतुर है। इसलिए वह तुष्टिकरण की राजनीति के हर दांव पेंच अपना रही है। ममता जी सत्ता का तिलक लगाने को आतुर हैं। इसलिए तुष्टीकरण की राजनीति की तरफ हैं। हिंदुत्व का प्रतीक है तिलक। मिश्रा ने कहा कि ममता जी हिंदुत्व की भावनाओं को खंडित करने के काम में लगी हैं। गृहमंत्री ने कहा कि लाखों तिलकधारियों का खून बहाने वाली ममता जी को स्वाभाविक है कि तिलक लगाने में दिक्कत आएगी। वे उस राज्य की मुख्यमंत्री हैं, जो दुर्गापूजा के नाम पर जाना जाता है। इस पर देश के लोगों को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


दिग्गी और नाथ पर कंसा तंज 
कांग्रेस कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने पर भी  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज़ कसा है। गृह मंत्री ने कहा कि मोदीजी के सुशासन का ही एक परिणाम यह भी है कि कभी कांग्रेस कार्यालय जहां कभी बकरे बंधा करते थे, आज वहां सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। चचाजान दिग्विजय सिंह और चलो-चलो करने वाले कमल नाथ राखी बंधवा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed