फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narottam Mishra said - A conspiracy is being hatched to defame Minister Sarang on nursing scam.

MP News: नरोत्तम मिश्रा बोले- नर्सिंग घोटाले पर मंत्री सारंग को बदनाम करने की साजिश रची जा रही

Sat, 29 Jun 2024 07:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Jun 2024 07:35 PM IST
सार


नर्सिंग घोटाले को लेकर विधानसभा सत्र से पहले ही प्रदेश में सियासत गरमा गई है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर मंत्री विश्वास सारंग को नर्सिंग घोटाले में बदनाम कर उनका चरित्र हनने करने की साजिश रचने का आरोप लगया है। 

विज्ञापन
MP News: Narottam Mishra said - A conspiracy is being hatched to defame Minister Sarang on nursing scam.
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का एक जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसमें मोहन यादव सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। इस सत्र में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को नर्सिंग घोटाले पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। ऑडियो में दावा किया है कि दो कांग्रेस नेता बातचीत कर रहे है। मिश्रा ने कहा कि इस ऑडियो से स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस नर्सिंग मामले में हंगामा और हिंसा कर झूठ का प्रोपेगेंडा रचकर अशांति फैलाना चाहती है। उन्होंने आगे लिखा कि मंत्री विश्वास सारंग को बदनाम कर उनका चरित्र हनन करने की साजिश रची जा रही है। बता दें, सारंग तत्कालीन भाजपा सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। 
विज्ञापन


ऑडियो में कथित बातचीत में कहा जा रहा है कि एक जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। ऐसा गदर मचाया जाएगा कि पुलिस लाठीचार्ज को मजबूर हो जाए। यह सब कांग्रेस की बैठक में तय हुआ है। बातचीत में कहा जा रहा है कि यह सब बड़े नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रहे हैं। जिसमें छोटे कार्यकर्ताओं को पिटवा देंगे। यह सब मंत्री विश्वास सारंग को फंसाने के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा - ऑडियो कूटरचित
वहीं, इस ऑडियो को कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कूटरचित बताया। साथ ही कहा कि इसमें बात करने वाले दोनों व्यक्तियों का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। इस तरह भ्रामक जानकारी शेयर करने को लेकर कांग्रेस ने कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed