फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narottam Mishra's taunt on Digvijay's statement on Bajrang Dal, said some people's eye flu is getting

MP News:बजरंग दल पर दिग्विजय के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, बोले कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है

Thu, 17 Aug 2023 11:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Aug 2023 11:21 AM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह के बजरंग दल को बैन नहीं करने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रतिबंध लगाना तो दूर सोच भी नहीं सकते हैं।

विज्ञापन
MP News: Narottam Mishra's taunt on Digvijay's statement on Bajrang Dal, said some people's eye flu is getting
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में हिंदुत्व को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच दिग्विजय सिंह के कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल को बैन नहीं करने के बयान पर नरात्तम मिश्रा ने तंज कसा है। गृहमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह के बजरंग दल को बैन नहीं करने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रतिबंध लगाना तो दूर सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने इसको लेकर दिए बयान को भी सुनाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को आई फ्लू हट रहा है। उनको धीरे धीरे राष्ट्रवादी संगठन में अच्छे लोग नजर आ रहे है। थोड़े दिनों में आई फ्लू पूरी तरह से हटने पर समझ में आएगा कि बजरंग दल राष्ट्रभक्तों का ही संगठन है। जो अभी कुछ कुछ पर आए, वह पूरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह महाकाल जाने लगे, कावड़ यात्रा पर जाने लगे, कथा कराने लगे। जनता समझ रही है कि यह लोग मेवात पर क्यों नहीं बोले। उज्जैन के अंदर पाकिस्तान जिंदाबाद आपको काजी साहब जिंदा बाद कैसे सुनाई देने लगा। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि आपने कैसे खरगोन की घटना को दूसरा फोटो डाल कर भड़काने की कोशिश की। कभी आप हिंदु और हिंदुत्व को अलग करने लगते हो। यह चुनाव पर आप यात्रा कर रहे हो यह जनता जान रही है।  
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का छल बल काम नहीं आया- भाजपा
वहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सिमी आतंकियों को बचाने के लिए बजरंग दल पर प्रतिबंध की सिफारिश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह का मकसद सिमी आतंकियों को बचाना था। अग्रवाल ने कहा कि इसके बावजूद दिग्विजय सिंह का छल बल काम नहीं आया था और उस समय अटल जी ने सिमी पर प्रतिबंध लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 को ग्वालियर आएंगे अमित शाह 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 20 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक ग्वालियर में होगी। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाग लेंगे। अभी उनके ग्वालियर का कार्यक्रम आया है। 

कांग्रेस की राजनीति सच बोलने से रोकती है 
गुलाम नबी आजाद के बयान का नरोत्तम मिश्रा ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनका बयान सचमुच में सच के करीब है। कश्मीर कश्यम ऋषि की तपोभूमि है। इसलिए उन्होंने कहा कि पहले सभी के पूर्वज हिंदू थे। यह बात भी वह तब बोल पाए जब कांग्रेस से दूर हुए। कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति सच बोलने से रोकती है, ऐसा लग रहा है। बता दें गुलाम नबी आजाद ने सबके पूर्वजों को हिंदू बताया था। 


सतना दुष्कर्म मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलेगा 
सतना में नाबालिग से दुष्कर्म पर गृहमंत्री ने कहा कि मानसिक बीमार टाइप के लोग है। बहुत घृणित कृत्य, आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed