फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MPPSC paper leaked a day before! Commission said do not pay attention to misleading information, exam

MP News: एक दिन पहले लीक हुआ MPPSC का पेपर! आयोग बोला भ्रामक जानकारी पर न दे ध्यान, तय तारीख पर होगी परीक्षा

Sat, 22 Jun 2024 05:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Jun 2024 05:08 PM IST
सार

एमपीपीएससी की परीक्षा की गोपनीयता और सुचिता के संबंध में संबंधित खबरों को संज्ञान में न लें, ना ही उन्हें प्रसारित करें। उन्होंने आगे लिखा कि एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा निर्धारित तारीख को तय समय पर पूरे दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही आयोजित होगी।

विज्ञापन
MP News: MPPSC paper leaked a day before! Commission said do not pay attention to misleading information, exam
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा (एमपीपीएसी) की परीक्षा के एक दिन पहले पेपर लीक होने का मामला सामने आ गया है। हालांकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरों को भ्रामक और निराधार बताया है। साथ ही तय तारीख और समय पर परीक्षा होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


दरअसल एमपीपीएससी के सोशल मीडिया पर वायरल पेपर में दावा किया जा रहा है कि 100 प्रतिशत प्रश्न सटीक है। इसका पेपर ढाई हजार रुपए में बेचा जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ग्रुप में भेजे गए क्यूआर कोड में पेमेंट करते ही प्रश्न पत्र भेज दिया जाएगा। इसके सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। इसमें पेपर खरीदी-बिक्री की बात हो रही है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव ने एक बयान जारी कर कहा कि कुछ प्रचार माध्यमों से भ्रामक और निराधार खबरें प्रसारित की जा रही हैं। एमपीपीएससी की परीक्षा की गोपनीयता और सुचिता के संबंध में संबंधित खबरों को संज्ञान में न लें, ना ही उन्हें प्रसारित करें। उन्होंने आगे लिखा कि एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा निर्धारित तारीख को तय समय पर पूरे दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही आयोजित होगी। साथ ही उन्होंने ऐसे भ्रामक जानकारी को शेयर करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


बता दें रविवार को 110 पदों के लिए एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हो रही है। इसमें 15 डिप्टी कलेक्टर, 22 डीएसपी, 10 पद वाणिज्यिक कर निरीक्षक और 7 पद अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त और अन्य पद हैं। यह परीक्षा दो सत्रों में 55 जिला/ संभाग के केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें पहला पेपर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा पेपर 2.15 बजे से 5.15 बजे तक होगा। इस परीक्षा में 1.83 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed