फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Congress will take out Ram Yatra, VD Sharma said - ask Digvijay, Sonia and Rahul Gandhi first

MP News: एमपी कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा, वीडी शर्मा बोले- दिग्विजय, सोनिया और राहुल गांधी से पूछ लें पहले

Sat, 24 Feb 2024 08:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Feb 2024 08:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को प्रवेश करने वाली है। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी न्याय यात्रा के बाद प्रदेश से राम यात्रा निकालेंगे। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनको पहले दिग्विजय सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछ लेना चाहिए।

विज्ञापन
MP News: MP Congress will take out Ram Yatra, VD Sharma said - ask Digvijay, Sonia and Rahul Gandhi first
कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस राम यात्रा निकालने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस राम यात्रा निकालेगी। यात्रा के जरिए हम जनता को महंगाई, बेरोजगारी की याद दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान राम के दर्शन करते हुए भाजपा के जनता से किए वादे याद दिलाएंगे। बता दें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा दिया था। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले राम यात्रा निकाल अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


दोहरा चरित्र तो ना रखें : वीडी
जीतू पटवारी की राम यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वह दिग्विजय सिंह से तो पूछ लें पहले। कमलनाथ जी तो गए, लेकिन सोनिया जी और राहुल जी से पूछना चाहिए। पहले उनको ये कमिट कर लें कि सोनिया जी राहुल जी ने ओके किया है कि नहीं किया है। शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा किसी राजनीतिक दल का काम नहीं था। पॉलीटिकल काम नहीं था। तो वो तब कहां गए थे। शर्मा ने कहा कि कम से कम ऐसे जो नए लोग आए हैं इन्हें तो सोचना चाहिए की दोहरा चरित्र तो ना रखें। पहले उनकी पार्टी की नीतियां क्या हैं। उनकी पार्टी चाहती क्या है? तब आगे बढ़ो। दोहरा चरित्र तो मध्य प्रदेश की जनता क्या, देश ने देखा है और कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है, मध्यप्रदेश से तो पलायन करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed