फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Congress will show strength in Rahul's Nyaya Yatra, instructions to workers to join together

MP News: राहुल की न्याय यात्रा में ताकत दिखाएगी MP कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर शामिल होने के निर्देश

Sun, 25 Feb 2024 05:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 25 Feb 2024 05:15 PM IST
सार


लोकसभा चुनाव और न्याय यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की रविवार को बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी की न्याय यात्रा में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर शामिल होने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
MP News: MP Congress will show strength in Rahul's Nyaya Yatra, instructions to workers to join together
एमपी कांग्रेस की ऑनलाइन बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर ऑनलाइन बैठक की। इसमें मंडलम-सेक्टर, ब्लॉक, जिला अध्यक्ष और प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, विभाग के प्रमुख वर्चुअली जुड़े। बैठक को पूर्व सीएम कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने संबोधित किया। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर जनता से संपर्क करने को लेकर चर्चा हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथ ही बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को राहुल की न्याय यात्रा में एकजुटता के साथ शामिल होने के लिए कहा गया। बैठक में राहुल की रैली में पांच से छह जिलों के कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश में पांच दिन रहेगी यात्रा 
राहुल की यात्रा दो मार्च से छह मार्च तक प्रदेश में रहेगी। यह दो मार्च को प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा मुरैना होते हुए ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, धार होते हुए झाबुआ से गुजरेगी। इस दौरान तीन सभाएं और ग्वालियर, गुना, राघौगढ़ और उज्जैन आदि जगह पर राहुल रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन


संगठन की मजबूती से होगी जीत पक्की:कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकसाथ चुनाव में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जीत तय होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर जनता को जानकारी दें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में उनको यात्रा में शामिल कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा न्याय के लिए संघर्ष की यात्रा : पटवारी 
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता यात्रा से जुड़ें। चुनाव और यात्रा को लेकर प्लानिंग हुई है। राहुल गांधी की यात्रा देश को जोड़ने और न्याय के लिए संघर्ष करने की यात्रा है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा बैठक में बूथ स्तर तक चर्चा हुई। वहीं, प्रत्याशी चयन को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा पार्टी में अनुशासन को लेकर चर्चा हुई। 


प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन जल्द 
जीतू पटवारी ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई है कि हम सभी को लेकर नई और युवा पार्टी मिलकर बनानी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन जल्दी होगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी बदलाव जल्द होंगे। उन्होंने कहा कि काम करने वालों को आगे बढ़ाया जाएगा। जो पद पर रहने के बावजूद काम नहीं कर रहे हैं उनकी जगह दूसरों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed