{"_id":"66bf80831764b9c78e0422d4","slug":"mp-news-mp-cm-dr-mohan-yadav-said-mamata-banerjee-should-accept-her-mistake-in-kolkata-rape-case-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- कोलकाता दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी गलती स्वीकार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- कोलकाता दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी गलती स्वीकार करें
Fri, 16 Aug 2024 10:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म के मामले में सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार करने की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मेडिकल स्टूडेंट से जुड़ी निंदनीय घटना पर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार से गलती हुई है। एक महिला एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मेरी भी एक बेटी है और मैं इस कष्ट को समझ सकता हूं। यह घटना अत्यंत दुखद है। बता दें इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जूनियर डॉक्टर से लेकर डॉक्टर न्याय की मांग कर धरना प्रदर्शन और कैंडिल मार्च निकाल रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा ने भोपाल में एक मोमबत्ती मार्च का आयोजन किया, जिसमें पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की, आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और डॉक्टर रेप कांड में सरकार ने लीपापोती की है। उन्होंने ममता बनर्जी पर संवेदनहीनता और सांप्रदायिक तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।