फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan government made major reshuffle, 29 IAS and 20 SAS officers transferred, Kerketta Deputy Secret

MP News: मोहन सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 29 IAS और 20 SAS अफसरों के तबादले, केरकेट्टा उप सचिव CMO

Mon, 09 Sep 2024 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। सोमवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 आईएएस और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस फेरबदल के तहत जिला पंचायतों, अपर कलेक्टरों और विभिन्न विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रमुख बदलावों में मंदसौर, धार, डिंडोरी, सीधी, खंडवा, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा और शहडोल जिलों के जिला पंचायतों में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
MP News: Mohan government made major reshuffle, 29 IAS and 20 SAS officers transferred, Kerketta Deputy Secret
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अमित तोमर को अपर सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। वहीं, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थाल की संचालक सरिता बाला ओम प्रजापति को बनाया गया है। उद्यानिकी एवं प्रसंस्करण विभाग की उप सचिव जमुना भिडे को बनाया गया है। वहीं, भोपाल जिले में अपर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को बनाया गया है। 
विज्ञापन


मंदसौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर राजेश कुमार जैन की नियुक्ति की गई है, जबकि धार जिला पंचायत में अभिषेक चौधरी को सीईओ बनाया गया है। डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा को खंडवा और प्रखर सिंह को अलीराजपुर जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है। रोहित सिसोनिया को नगर पालिका निगम इंदौर में अपर आयुक्त, कुमार सत्यम को अपर कलेक्टर ग्वालियर, अभिषेक चौधरी को मुख्य कार्यपाल अधिकारी जिला पंचायत धार, ज्योति शर्मा को अपर कलेक्टर इंदौर, संदीप केरकेट्टा को उप सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, हिमांशु जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी बनाया गया है। 
विज्ञापन


अनिल कुमार राठौर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी, अंशुमन राज को मुख्य कार्यालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, विवेक केव्ही को मुख्य कार्यापलन अधिकारी जिला पंचायत सागर, अग्रिम कुमार को मुख्य कार्यालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा, आर. अंजली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अर्थ जैन को अनुविभागीय अधिकारी जोबट, जिला अलीराजपुर, अनिशा श्रीवास्तव को अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम, ऐश्वर्य वमा को अनुविभागीय अधिकारी शाहपुरा, जिला डिंडौरी, रविकुमार सिहाग को अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन जिला सिवनी, आशीष अनुविभागीय अधिकारी सेंधवा जिला बड़वानी, कार्तिकेय जायसवाल को अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विशाल धाकड़ को अवर सचिव वन विभाग, सोनाली देव अनुविभागीय अधिकारी बिछिया, जिला मंडला, अर्पित गुप्ता को अनुविभागीय अधिकारी बैहर जिला बालाघाट, तनुश्री मीणा को अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद झाबुआ बनाया गया है। इसके अलावा, राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों के तबादले भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed