फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLAs get four times bigger flat, CM launches ground breaking ceremony, says-this is not a rest house,

MP News: विधायकों को मिलेंगे चार गुना बड़े फ्लैट, CM ने किया भूमिपूजन, बोले-यह विश्रामगृह नहीं, जनसेवा गृह है

Mon, 21 Jul 2025 01:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 21 Jul 2025 01:18 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में विधायकों को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर नवनिर्मित विधायक विश्राम गृह का भूमिपूजन किया। इन फ्लैट्स का निर्माण 159 करोड़ में होगा।  कुल 5 फेज में 102 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक फ्लैट का साइज करीब 2615 वर्गफीट होगा, जिसमें 4 बेडरूम, ड्राइंग रूम, डायनिंग एरिया, स्टडी रूम, मॉड्यूलर किचन और दो बालकनी होंगी।

विज्ञापन
MP News: MLAs get four times bigger flat, CM launches ground breaking ceremony, says-this is not a rest house,
सीएम डॉ. यादव और विधानसभा अध्यक्ष तोमर विधानसभा विश्राम गृह निर्माण का भूमिपूजन करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों के लिए बन रहे अत्याधुनिक फ्लैट्स का सोमवार को भूमिपूजन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जो सौगातें जुड़ रही हैं, वे सिर्फ निर्माण नहीं हैं, वे एक नई चेतना का सृजन कर रही हैं। यह विश्रामगृह नहीं, सेवा गृह है-जहां विधायक सुविधाओं के साथ जनकल्याण की योजनाओं पर गंभीरता से चिंतन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए विधायक विश्रामगृह में जल संरक्षण (वाटर हार्वेस्टिंग), अग्निशमन प्रणाली (फायर अलार्म), योग केंद्र, स्विमिंग पूल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि “दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी जल्द प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक विधायक कार्यालय के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है ताकि जनप्रतिनिधि तकनीकी और आधुनिक संसाधनों से लैस होकर जनता की सेवा कर सकें। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर मंत्री सारंग ने साधा निशाना, बोले- नकल करने के लिए अक्ल की जरूरत होती है
विज्ञापन


सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता हमारा ध्येय 
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल की सवारी और एकादशी पर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का दिन बाबा महाकाल की दूसरी सवारी का दिन है। हमारी सरकार ने प्रदेश को धार्मिक दृष्टि से नई पहचान दी है। बाबा महाकाल हमारे रोम-रोम में हैं। देव स्थलों में सामाजिक समरसता की भावना को भी साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश को संसदीय प्रणाली दी और शिक्षा को सबसे बड़ा शस्त्र बताया। तीन तलाक पर कोर्ट ने जो निर्णय दिया, वह महिलाओं की गरिमा के लिए आवश्यक था। मुस्लिम महिलाओं के जीवन की चिंता सरकार ने की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल के टीआई रूपेश दुबे ने पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर, आईसीयू में भर्ती

विधानसभा को ई-विधानसभा बनाना अगला प्रयास
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बदलते समय में मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि 1958 में यह भवन बना था और मेरा जन्म 1957 में हुआ था। समय के साथ यह भवन अब अपनी उपयोगिता खो चुका है, नए भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि हमारे राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सीएम लगातार प्रयासरत हैं। वे चुनौतियों को स्वीकार कर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने विदेश यात्राओं पर गए। उन्होंने कहा कि अब अगला प्रयास विधानसभा को ई-विधानसभा के रूप में विकसित करने का है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: अब एक ही परीक्षा से मिलेगा कई विभागों की नौकरी में मौका, सरकार कर रही नियमों में बड़ा बदलाव


विधायकों की सुविधाओं का रखा जाएगा पूरा ध्यान
कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब विधायकों को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे अपने क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि 1989 में जब मैं विधायक बना था, तब बस से सफर करता था, आज हम उस दौर से आगे निकलकर तकनीकी रूप से सक्षम हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम के लौटते ही मप्र में  प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें तेज, नॉन परफार्मर आईएएस-आईपीएस हटेंगे

निर्माण होगा भूकंपरोधी, 18 माह में होगा पूर्ण
नगरीय विकास मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि  नया विश्रामगृह भूकंपरोधी होगा और केवल 18 महीनों में बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि यह भवन विधायकों के दायित्वों की गरिमा को बनाए रखने और संकल्पों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि “प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एमपी अब अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और आधारभूत संरचना जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। भोपाल स्वच्छता में देश में दूसरा और जबलपुर पांचवां स्थान प्राप्त कर चुका है। फिलहाल विधायकों को महज 125 वर्गफीट में तीन कमरे या अधिकतम 700 वर्गफीट तक के फ्लैट मिलते हैं, लेकिन अब उन्हें इससे चार गुना बड़े और आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लैट दिए जाएंगे। यह विकास राजधानी भोपाल में विधानसभा परिसर के पास 14.66 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है, जिसमें पांच टॉवर बनाए जाएंगे, हर टॉवर 10 मंजिला होगा।

ये भी पढ़ें-  Mp weather: मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा सिस्टम,भारी बारिश से राहत, 23 जुलाई से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

कैसा होगा नया निर्माण
इन फ्लैट्स का निर्माण 159 करोड़ में होगा।  कुल 5 फेज में 102 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक फ्लैट का साइज करीब 2615 वर्गफीट होगा, जिसमें 4 बेडरूम, ड्राइंग रूम, डायनिंग एरिया, स्टडी रूम, मॉड्यूलर किचन और दो बालकनी होंगी। हर टॉवर में लिफ्ट, पार्किंग और ग्रीन जोन जैसी सुविधाएं भी होंगी। पूरे प्रोजेक्ट का निर्माण क्षेत्र लगभग 4 लाख वर्गफीट होगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: दुबई से स्पेन की सात दिवसीय यात्रा में 11,119 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सीएम बोले-ऐतिहासिक रही यात्रा

नई डिजाइन और सुविधाएं
इन नए फ्लैट्स की डिजाइन आधुनिक होगी। फ्लैट्स के लिए एक विशेष लेआउट तैयार किया गया है, जिससे विधायकों को अधिक स्थान और आरामदायक वातावरण मिल सके। यह आवास सुविधा न केवल आवासीय जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि प्रतिनिधियों को राजधानी में एक बेहतर जीवनशैली भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed