फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLA Sanjay Pathak's troubles increased in illegal mining case, lawyers refused to fight the case

MP News: अवैध खनन मामले में विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ी, वकीलों का केस लड़ने से इंकार

Wed, 10 Sep 2025 12:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Sep 2025 12:58 PM IST
सार

अवैध खनन से जुड़े चर्चित मामले में भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में सुनवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि उनके नजदीकी रिश्तेदार ने सीधे हाईकोर्ट जज को फोन किया था। इस घटना के सामने आने के बाद पाठक का पक्ष रखने वाले कई वकीलों ने मुकदमा छोड़ दिया है। मामला कटनी की कंपनियों से जुड़ा है, जिन पर 443 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
MP News: MLA Sanjay Pathak's troubles increased in illegal mining case, lawyers refused to fight the case
विधायक संजय पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध खनन से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में भाजपा विधायक संजय पाठक की कानूनी दिक्कतें और गहराती जा रही हैं। होई कोर्ट जज को सीधे फोन लगाने के मामले के खुलासे के बाद पाठक का पक्ष रखने वाले अधिवक्ताओं ने भी उनके मुकदमों से दूरी बना ली है। 1 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान न्यायालय में यह तथ्य सामने आया कि विधायक पाठक की ओर से एक नजदीकी रिश्तेदार ने सीधे न्यायाधीश से संपर्क किया था। केस की सुनवाई में ही जस्टिस विशाल मिश्रा ने भी इसका खुलासा किया था और वह मामले से अलग हो गए। इस घटना की जानकारी अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने लिखित रूप से उच्च न्यायालय को दी। इसके बाद अंशुमान सिंह ने भी पाठक के मुकदमे से हाथ खींच लिए।  बताया जा रहा है कि पाठक से जुड़ी कंपनियों के मामले देख रहे चार और वकीलों ने भी वकालतनामा वापस ले लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  आज कोलकाता में इंटरएक्टिव सेशन, सीएम उद्योगपतियों से मप्र में निवेश को लेकर वन-टू-वन बैठकें करेंगे
विज्ञापन


यह पूरा मामला जनवरी 2025 का है। कटनी निवासी आशुतोष उर्फ मनु दीक्षित ने ईओडब्ल्यू को शिकायत दी थी। इसमें निर्मला मिनरल्स, आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन और पैसिफिक एक्सपोर्ट्स नाम की कंपनियां बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रही हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सरकार ने इन कंपनियों पर 443 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया था। इसके खिलाफ कंपनियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सड़क सुरक्षा से नई बस सेवा तक,CM यादव ने दिए बड़े निर्देश, इंदौर से जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed