फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLA Kamleshwar Dodiyar will contest elections from Ratlam-Jhabua Lok Sabha seat, told this to BJP-Con

MP News: विधायक कमलेश्वर डोडियार रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा व कांग्रेस से की यह अपील

Fri, 16 Feb 2024 08:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Feb 2024 08:03 PM IST
सार

प्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार जयस से रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। विधायक भील प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: MLA Kamleshwar Dodiyar will contest elections from Ratlam-Jhabua Lok Sabha seat, told this to BJP-Con
रतलाम विधायक कमलेश्वर डोडियार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में भारत आदिवासी पार्टी के एकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अमर उजाला से बातचीत में रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि वे जयस से लोकसभा का चुनाव लड़ कर संसद में जाएंगे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी से रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारने की अपील की। बता दें, रतलाम-झाबुआ लोकसभा में आठ विधानसभा सीटें हैं। इसमें से 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार सीटें जीती हैं। पेश है डोडियार से हुई बातचीत के प्रमुख अंश :  
विज्ञापन


सवाल- आप विधानसभा के बाद अब फिर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं? 
डोडियार-
हां, मैं रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा हूं। 

सवाल- आपकी भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात हुई है। क्या भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं? 
डोडियार-
मेरी गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद जी से मुलाकात हुई। मैं उनसे पहले भी मिलता रहा हूं। इसका यह मतलब नहीं है कि मैं भाजपा ज्वाइन कर रहा हूं। विधानसभा में भी सभी पार्टियों के विधायक एक दूसरे के साथ उठते बैठते और बातचीत करते हैं। बातचीत करने का मतलब यह नहीं होता कि मैं भाजपा ज्वाइन कर रहा हूं। 
विज्ञापन


सवाल- लोकसभा चुनाव को लेकर आपकी उनसे क्या बातचीत हुई? 
डोडियार-
देखिए, मैंने उनको बताया कि मैं लोकसभा का चुनाव लड़ रहा हूं। आप यहां पर अपना प्रत्याशी ना उतारें। इसके अलावा दूसरे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- कांग्रेस के किसी नेता से आपकी बात नहीं हुई? 
डोडियार-
मुझे पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया था। मैं वहां भी गया था। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया जी से कई बार कह चुका हूं कि आप यहां पर अपना प्रत्याशी ना उतारें। 

सवाल- आप किन मुद्दों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? 
डोडियार-
मैं क्षेत्र में 15 साल से काम करता आ रहा हूं। हम भील प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं। हमारा आदिवासी इलाका बहुत पिछड़ा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है हम उनसे भील प्रदेश बनाने की लगातार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed