फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Vishwas Sarang said- "Opposing the Waqf Board Bill is wrong, such sectarian mentality will n

भोपाल: ईद की नमाज के बाद फिलीस्तीन के समर्थन में पोस्टर, मंत्री बोले- ऐसी फिरकापरस्ती की मानसिकता नहीं चलेगी

Mon, 31 Mar 2025 06:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 31 Mar 2025 06:12 PM IST
सार

भोपाल में ईदगाह और मोती मस्जिद में नमाज के बाद युवाओं ने फिलीस्तीन के समर्थन में पोस्टर लहराए। इस पर 
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

विज्ञापन
MP News: Minister Vishwas Sarang said- "Opposing the Waqf Board Bill is wrong, such sectarian mentality will n
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में सोमवार को ईदगाह और मोती मस्जिद में ईद की नमाज के बाद युवाओं ने फिलीस्तीन के समर्थन में पोस्टर लहराए। युवाओं ने 'I Stand With Palestine' जैसे संदेश वाले पोस्टर हाथो में लेकर दिखाए। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि  फिरकापरस्त विचारधारा को उन्माद फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रियंका गांधी द्वारा संसद में फिलीस्तीन के बैग को लेकर दिए गए बयान पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता तुष्टिकरण की राजनीति के लिए गिरने की हद तक जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़े उज्जैन मेला: सीएम के आदेश पर बढ़ाई गई मेला अवधि, अब 9 अप्रैल तक गाड़ी खरीदने पर मिलेगा टैक्स में छूट
विज्ञापन


इसके अलावा,  वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। इसको लेकर भी मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करता हैं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार होता है और मुंबई में आतंकवादी हमले होते हैं, तब किसी ने काली पट्टी नहीं बांधी। कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार के समय भी पट्टी नहीं बांधी गई। सारंग ने कहा कि बिना वक्फ बोर्ड बिल को पढ़े इसका विरोध करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ से किसी गरीब मुसलमान को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि यह केवल बेजा कब्जा करने वाले अमीर मुस्लिम नेताओं का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े MP News: डिप्टी सीएम देवड़ा बोले- विक्रम संवत गौरवशाली कालगणना के साथ हमारी सांस्कृतिक पहचान

सारंग ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं, लेकिन प्रियंका गांधी को उन हिंदुओं के समर्थन में कोई पहल करने का समय नहीं मिलता। उन्होंने चेतावनी दी कि ईद के मौके पर इस तरह के बैनर लगाकर अराजकता फैलाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सारंग ने देशवासियों से कहा कि जो लोग हिंदुस्तान में रहते हुए फिरकापरस्ती की मानसिकता रखते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर वे हिंदुस्तान की धरती पर हैं, तो उन्हें हिंदुस्तान की सोच को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed