फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Many trains including Vande Bharat canceled, trains coming to Bhopal were also running late by severa

MP News: वंदे भारत समेत कई ट्रेनें निरस्त, भोपाल आने वाली ट्रेनें भी कई घंटे लेट चल रहीं

Tue, 30 Jan 2024 07:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 Jan 2024 07:39 PM IST
सार


भोपाल से दिल्ली की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त हैं। वहीं, दिल्ली से आने वाली ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही है। इसमें शान ए भोपाल की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। 

विज्ञापन
MP News: Many trains including Vande Bharat canceled, trains coming to Bhopal were also running late by severa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल से दिल्ली की तरफ जाने और आने वाली कई ट्रेनें निरस्त है। वहीं, कई ट्रेनें देरी से चल रही है। इसका कारण मथुरा स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। जिससे वह कई घंटे देरी से चल रही है। वहीं, कई ट्रेनें देरी से चल रही है। इसमें भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। वंदे भारत ट्रेन 30 जनवरी से 2 फरवरी तक दोनों तरफ से निरस्त रहेगी। वहीं, मंगलवार को 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस भी दोनों तरफ से निरस्त कर दी गई। 
विज्ञापन


शान ए भोपाल 15 घंटे लेट 
भोपाल से दिल्ली की तरफ चलने वाली 12156 शान ए भोपाल एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से चल रही है। इसका कारण ट्रेन पहले फरीदाबाद होकर आ रही थी, लेकिन अब मथुरा के पास काम के चलते इसे गाजियाबाद होते हुए मथुरा स्टेशन पर डायवर्ट किया गया है। इसके चलते यह ट्रेन बहुत लेट चल रही है। 
विज्ञापन


यह ट्रेनें भी चल रही देरी से 
मंगलवार को दिल्ली से भोपाल आने वाली 12722 दक्षिण एक्सप्रेस करीब 9 घंटे, 12616 जीटी एक्सप्रेस करीब 3 घंटे, 20806 एपी एक्सप्रेस करीब 4 घंटे, 12724 तेलांगना एक्सप्रेस 13 घंटे, 2191 श्रीधाम एक्सप्रेस 18 घंटे, 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस 6 घंटे, 12002 शताब्दी 3 घंटे और 12618 मंगला एक्सप्रेस 6 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed