{"_id":"66b8c8cbff708d7b16023fbb","slug":"mp-news-mantra-of-developed-india-state-level-program-of-india-should-be-free-from-intoxication-campaign-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विकसित भारत का मंत्र- 'भारत हो नशे से स्वत्रंत' अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल भोपाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विकसित भारत का मंत्र- 'भारत हो नशे से स्वत्रंत' अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल भोपाल में
Sun, 11 Aug 2024 07:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 11 Aug 2024 07:51 PM IST
सार
प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता रैली, दौड़ प्रतियोगिताएं, संस्थानों में "विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वत्रंत" और "नशा एक सामाजिक बुराई" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में "विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र" अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम सोमवार सुबह 10:30 बजे सामाजिक न्याय नि:शक्तजन सशक्तिकरण संचालनालय में आयोजित होगा।
आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आरआर भोसले ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 'नशा एक सामाजिक बुराई' विषय पर राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी, शपथ ग्रहण समारोह तथा पौध-रोपण किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता रैली, दौड़ प्रतियोगिताएं, संस्थानों में "विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वत्रंत" और "नशा एक सामाजिक बुराई" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से अधिक से अधिक आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल नागरिकों को शपथ भी दिलाई जाएगी।