{"_id":"64d10238c190ff51b303f8f3","slug":"mp-news-mallikarjun-kharge-will-hold-a-meeting-in-sagar-on-august-22-the-visit-of-august-13-was-postponed-du-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर में करेंगे सभा, पीएम के दौरे के चलते टला था 13 अगस्त का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर में करेंगे सभा, पीएम के दौरे के चलते टला था 13 अगस्त का दौरा
Mon, 07 Aug 2023 08:09 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:09 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को सागर के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते खरगे का दौरा रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में तीन महीने का समय बचा है। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर के दौरे पर आए। वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते उनका दौरा रद्द हो गया था।
कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी है। वहीं, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित दौरे रद्द हो गए थे। खरगे 13 अगस्त को सागर के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते खरगे का दौरा रद्द कर दिया गया। अब खरगे 22 अगस्त को सागर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा सागर में 100 करोड़ में संत रविदास का मंदिर का निर्माण करा रही है। इसके ही शिलान्यास के कार्यक्रम में भाग लने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है। बता दें प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की 35 सीटें है। सागर और उसकी सीमा से लगे जिलों में 10 अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर सागर में कार्यक्रम कर अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों पर है।