फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav in Spain Showcases State Vision, Invites NRIs to Invest

MP News: स्पेन में गूंजा मध्य प्रदेश का विजन, सीएम मोहन यादव ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

Sat, 19 Jul 2025 09:08 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 09:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बार्सिलोना (स्पेन) में 'मध्य प्रदेश ग्लोबल डायलॉग 2025' के तहत प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और राज्य को निवेशकों की पहली पसंद बताते हुए प्रदेश की प्रगति में उनके सहयोग की सराहना की।
 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav in Spain Showcases State Vision, Invites NRIs to Invest
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को 'मध्य प्रदेश ग्लोबल डायलॉग 2025' के तहत स्पेन में बसे प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि मध्य प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन


सीएम यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज स्पेन में बसे प्रवासी भारतीय भाइयों-बहनों के साथ 'एमपी ग्लोबल डायलॉग 2025' के अंतर्गत हुआ संवाद सदैव स्मरणीय रहेगा। हम गर्व से कह सकते हैं कि मध्य प्रदेश देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।" इस दौरे के दौरान सीएम यादव ने यूरोप की प्रमुख टैक्सटाइल मशीनरी कंपनियों और विशेषज्ञों के साथ राउंडटेबल बैठक भी की। बैठक में 'मेक इन इंडिया' और 'मेक इन मध्य प्रदेश' के तहत उन्नत उत्पादन इकाइयों की स्थापना पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन

 

सीएम ने मध्य प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों, विशेष टैक्सटाइल पार्क, SEZs और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने तकनीक हस्तांतरण और सतत उत्पादन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई और यूरोपीय कंपनियों को प्रदेश में निवेश का आमंत्रण दिया। बैठक में अमेरिका, इटली और स्पेन की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मध्य प्रदेश की अग्रणी कंपनियों जैसे बेस्ट कॉर्प, प्रतिभा सिंटेक्स, श्रीजी पॉलीमर्स और डीबी ग्रुप ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed