{"_id":"667c13601fd95e8c4b020a67","slug":"mp-news-madhya-pradesh-government-will-present-the-budget-on-july-3-estimated-to-be-rs-3-5-lakh-crore-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश सरकार तीन जुलाई को पेश करेगी बजट, साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए के होने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश सरकार तीन जुलाई को पेश करेगी बजट, साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए के होने का अनुमान
Wed, 26 Jun 2024 06:41 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:41 PM IST
सार
डॉ. मोहन सरकार मानसून सत्र में अपना पहला पूर्ण बजट तीन जुलाई को पेश करेगी। यह सत्र 19 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। इस सत्र में डॉ. मोहन यादव सरकार वर्ष 2024-25 के लिए तीन जुलाई को बजट पेश करेगी। यह बजट साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का होने का अनुमान है। इसमें प्रदेश सरकार की तरफ से की संचालित योजनाओं के लिए बजट प्रावधान किए जाएंगे। बजट को लेकर सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
विधानसभा सचिवालय ने 19 जुलाई तक चलने वाले सत्र के लिए कार्यवाही विधेयक पेश करने और प्रश्नोत्तर काल के समय की सूची विधायकों के लिए जारी कर दी है। सत्र के पहले दिन और दूसरे दिन प्रश्नोत्तर काल के बाद शासकीय कार्य होंगे। जिसमें विधेयक पेश किए जाएंगे। इसके बाद 3 जुलाई को एमपी सरकार का बजट पेश होगा। इसमें वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2024-25 के आय व्यय का लेखा जोखा पेश करेंगे। सचिवालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन की जानकारी सदन के पटल पर सुबह 11.05 बजे रखी जाएगी। चार और पांच जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के बाद बजट पर चर्चा होगी। साथ ही पांच जुलाई को ही अशासकीय संकल्प और विधेयक पेश किए जाएंगे।
इसके बाद दो दिन अवकाश के बाद 8 जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के बाद विभागीय मांगों पर मतदान कराया जाएगा और यह प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगी। 12 जुलाई कोही अशासकीय संकल्प और विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इसके बाद 13 और 14 जुलाई को विधानसभा का अवकाश रहेगा। इसके बाद दो दिन बजट पर चर्चा के बाद 16 जुलाई को बजट को मंजूरी दी जाएगी। 17 जुलाई को अवकाश के बाद 18 और 19 जुलाई को शासकीय विनियोग विधेयकों पर चर्चा होगी।