फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Loyalty of leaders changing after seeing political gains, defection increased in BJP-Congress, Raghur

MP News: सियासी फायदा देख नेताओं की बदल रही निष्ठा,BJP-कांग्रेस में बढ़ा दलबदल,रघुराज धाकड़ कांग्रेस में शामिल

Thu, 10 Aug 2023 08:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 10 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक रघुराज सिंह धाकड़ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। सिंधिया का दो महीने में बैजनाथ सिंह यादव, राकेश गुप्ता के बाद रघुराज सिंह धाकड़ ने साथ छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
MP News: Loyalty of leaders changing after seeing political gains, defection increased in BJP-Congress, Raghur
कमलनाथ ने रघुराज सिंह धाकड़ को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दलबदल का सिलसिला तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता अपना सियासी फायदा देखकर इधर से उधर जा रहे हैं। पिछले एक साल में नेता अपना राजनीतिक भविष्य देखकर सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुट गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक रघुराज सिंह धाकड़ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। सिंधिया का दो महीने में बैजनाथ सिंह यादव, राकेश गुप्ता के बाद रघुराज सिंह धाकड़ ने साथ छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

प्रदेश में पिछले एक साल में कई नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। अब भाजपा से कांग्रेस में आने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है। वहीं, भाजपा की बात करें तो नेताओं की नाराजगी और असंतोष बढ़ते जा रहा है। इसके लिए पार्टी ने दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी दी, लेकिन इसके बावजूद नेता अपना सियासी समीकरण देखते हुए भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा रहे हैं। हालांकि, दिग्गज नेता कुछ बागी नेताओं समेत कांग्रेस के नेताओं को साधने में सफल रहे। भाजपा का कहना है कि नेता राष्टवाद के चलते पार्टी में आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये नेता कांग्रेस में हुए शामिल 
- दीपक जोशी- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा छोड़ने के लिए पिता के स्मारक के लिए बार-बार कहने के बाजवूद नहीं बनाने का कारण बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह- कटनी जिले के विजाराघवगढ़ के पूर्व विधायक कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने भी वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।
- यादवेंद्र सिंह यादव- अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट से तीन बार के विधायक देशराज सिंह के बेटे यादवेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने सिंधिया के पार्टी में आने के बाद से पुराने नेताओं को तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया।
-बैजनाथ सिंह यादव- शिवपुरी से भाजपा नेता बैजनाथ सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी की।
- अंजुम रहबर- गुना निवासी दिवंगत शायर राहत इंदौरी की पत्नी मशहूर शायरा अंजुम रहबर आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं। 
- अवधेश नायक- दतिया से अवधेश नायक ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। चर्चा है कि कांग्रेस उनको नरोत्तम मिश्रा के सामने चुनाव में उतारेगी। 
- राजकुमार धनोरा- सागर में सुरखी से राजकुमार धनोरा ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की। धनोरा मंत्री भूपेंद्र सिंह के रिश्तेदार है। धनोरा को कांग्रेस मंत्री गोविंद सिंह के खिलाफ चुनाव में उतारेगी। 
- राधेलाल बघेल- दतिया जिले के सेवढ़ा से विधायक राधेलाल बघेल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा में उपेक्षा की बात कही। 

ये नेता भाजपा में शामिल हुए 
सिद्धार्थ मलैया- पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा मे वापसी की। सिद्धार्थ के पार्टी लाइन से हटकर काम करने पर कार्रवाई की गई थी। दमोह उपचुनाव हारने के बाद भाजपा नेताओं ने उनको मनाकर वापसी कराई। 
प्रीति सूरी- कटनी महापौर प्रीति सूरी ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद दिग्गज नेताओं ने सूरी की पार्टी में वापसी कराई। 
राजेश तिवारी- विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी राजेश तिवारी ने सीएम शिवराज की मौजूदगी में सदस्यता ली। तिवारी को भाजपा विदिशा से चुनाव में उतार सकती है। 

लीला अटारिया- देवास जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया और उनके पति भेरूलाल ने भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कांग्रेस में उनकी सज्जन सिंह वर्मा से विवाद चल रहा था। 
प्रमिला साधौ- महेश्वर से कांग्रेस विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ ने भाजपा ज्वाइन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed