फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Low rates. Yadav participated in the Deepdan Mahotsav, side - Geeta Jayanti will be celebrated in a g

MP News: दीपदान महोत्सव में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, बोले- प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी

Fri, 15 Nov 2024 10:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Nov 2024 10:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पटेल नगर इस्कॉन मंदिर में दीपदान महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Low rates. Yadav participated in the Deepdan Mahotsav, side - Geeta Jayanti will be celebrated in a g
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पटेल नगर इस्कॉन मंदिर में श्री राधावल्लभ जी के श्रीविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा और दीपदान महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनेक त्योहार जैसे जन्माष्टमी, विजयादशमी और गोवर्धन पूजा आदि सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं। इस क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भव्य रूप में गीता जयंती मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन में इस्कॉन मंदिर प्रारंभ होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। आज पुनः उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है। वे कृपा पूर्वक इंग्लैंड से यहां पधारे हैं।  
विज्ञापन



मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस्कॉन मंदिर परिसर में भक्ति में लीन एक  साढ़े पांच वर्ष के बालक कृष्णप्रेम को गोद में उठाकर स्नेह दुलार किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अब 16 नवंबर को मेगा यूथ फेस्टिवल होगा, जिसमें भक्ति विकास स्वामी महाराज युवाओं को भगवद गीता और आध्यात्मिकता पर संबोधित करेंगे। 17 नवंबर को सार्वजनिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed