फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Left medicine for social service, CM said - Maintain friendship and willpower, you will definitely ge

MP News: समाज सेवा के लिए मैंने डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ी, मित्रता भाव और इच्छाशक्ति बनाए रखें, सफलता अवश्य मिले

Wed, 13 Nov 2024 11:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Nov 2024 11:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा में विद्यार्थियों को दृढ़ इच्छाशक्ति और जुनून कायम रखने की सलाह दी। उन्होंने समाज सेवा को सफलता का मंत्र बताया। 

विज्ञापन
MP News: Left medicine for social service, CM said - Maintain friendship and willpower, you will definitely ge
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में मित्रता भाव बनाए रखने और दृढ़ इच्छाशक्ति से लक्ष्य की प्राप्ति करने की प्रेरणा दी। एलन शिक्षण संस्थान, कोटा के नए समउन्नत भवन में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा किए और जीवन में सफलता के मूल मंत्र बताए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पद पर रहें, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखें। इसका उदाहरण उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से दिया, जिसमें जीवन के ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी मित्रता की मिसाल बनी रही। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति जितनी मजबूत होगी, लक्ष्य उतना ही आसान लगेगा। डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि किस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक उनका सफर दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण का उदाहरण है।
विज्ञापन


समाज सेवा के लिए डॉक्टरी छोड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अपने शैक्षणिक काल से ही अपना लक्ष्य समाज सेवा के रूप में निर्धारित किया था। वर्ष 1982 में मेरा चयन मेडिकल कॉलेज के लिए हो गया था, परंतु समाज सेवा के अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैंने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश न लेते हुए, बीएससी की उपाधि प्राप्त की। मैं यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट रहते हुए राजनीति में सक्रिय रह सका। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के तीन मूल मंत्र हैं, जिन्हें विद्यार्थियों को आत्मसात करना चाहिए। पर्याप्त नींद लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने बताया कि अपने लक्ष्य पर शुरू से ही ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण यात्रा स्थलों का होगा विकास
डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश के धार्मिक महत्व को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने 11 वर्ष की आयु में मथुरा से उज्जैन तक यात्रा की थी। उज्जैन के इन स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निराशा को हावी न होने दें और राजनेताओं से प्रेरणा लें, जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन शिक्षण संस्थान खोलने का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने एलन संस्थान को मध्य प्रदेश के उज्जैन में अपने केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया, ताकि राज्य के छात्रों को शिक्षा का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed