फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Leaders' tension increased due to Uma's statement, they said - If the policeman has so much money the

MP News: उमा के बयान से बढ़ी नेताओं की टेंशन, बोली-सिपाही के पास इतना पैसा तो ऊपर तक कितना विकराल होगा

Fri, 07 Feb 2025 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Feb 2025 02:32 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने परिवहन घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि यदि सिपाही के पास इतना पैसा है तो सोचिए नीचे से ऊपर तक कितना भीषण और विकराल होगा। 

विज्ञापन
MP News: Leaders' tension increased due to Uma's statement, they said - If the policeman has so much money the
उमा भारती ने सौरभ शर्मा मामले में बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके करीबियों चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से लोकायुक्त के बाद अब ईडी पूछताछ कर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चेक पोस्ट घोटाले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कमाई का स्तर कितना बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा लोग शराबबंदी का विरोध यह कहकर करते हैं कि इससे राजस्व का नुकसान होगा, लेकिन जब एक सिपाही ही इतनी बड़ी रकम कमा सकता है, तो सोचिए कि नीचे से ऊपर तक यह कमाई कितनी भीषण और विकरल होगी। हम राजस्व कमाने के लिए शराब पिलाकर करोड़ों लोगों की जिंदगी से खेलते है, जबकि इधर कई हजार करोड़ रुपए घोटाले में गायब हो जाते हैं। इस विसंगतति को ठी करना ही हमारा राष्ट्रधर्म है।  पूर्व सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के चेक पोस्ट घोटाले की जांच में लगी हुई एजेंसियां दक्ष और निष्पक्ष है। किंतु यह परीक्षा की घड़ी है एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर मुझे पूरा विश्वास है कि वह इस भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का एक अवसर समझेंगे तथा उनके द्वारा यह आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन


महाकुंभ हादसे पर बोली- संतों की संवेदना पीड़ितों के साथ 
वहीं, पूर्व सीएम ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर प्रतिक्रिया देते कहा कि हादसे की जांच जारी है और इस पर विवाद करने से पीड़ितों की पीड़ा कम नहीं होगी। उन्होंने कहा  कि भगदड़ एक जगह हुई या दो जगह, मृतकों की संख्या कितनी है, इस पर बहस करने से कुछ नहीं बदलेगा। हमें जांच के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मोक्ष वाले बयान के सवाल पर उमा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने इस विषय पर कुछ कहा या नहीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की भीड़ में कुचलकर तड़पते हुए मरना एवं उनके परिजनों का जीवन भर कलपते रहना, बागेश्वर धाम जैसे महान संत की उनके प्रति वंदेना हो। बता दें धीरेंद्र शास्त्री के भगदड़ में मरने वालों को मोक्ष मिलने वाले बयान की संत समाज ने भी निंदा की। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed