फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Leader of Opposition Umang Singhar asked for 'uncle's house', wrote a letter to CM Dr. Mohan, said -

MP News: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांगा 'मामा का घर' सीएम डॉ. मोहन को लिखा पत्र, बोले-बुआ की यादे जुड़ी

Wed, 24 Jan 2024 03:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Jan 2024 03:24 PM IST
सार


कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से घर की मांग की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
MP News: Leader of Opposition Umang Singhar asked for 'uncle's house', wrote a letter to CM Dr. Mohan, said -
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को आवंटित घर की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज को आवंटित बी-9 बंगले की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि 74 बंगला स्थित B-9 बंगला स्वर्गीय जमुना देवी जी के नाम से रहा है। वो मध्यप्रदेश की उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रही है। मेरा भी उस बंगले पर बचपन बीता है। उस बंगले से स्वर्गीय जमुना देवी जी ने आम व्यक्ति और सभी समाज के लोगों की सेवा की है और उससे मेरा भावात्मक जुड़ाव भी है। बंगला स्व नंदकुमार चौहान के समय से खाली है। उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध किया है। संवेदनशील मुख्यमंत्री मेरे उसे बंगले से भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए विचार करेंगे। 
विज्ञापन


B-9 बंगले के बारे में सरकार बताए विलोपित किया
पूर्व सीएम शिवराज के पास बंगला होने को लेकर कहा कि बी-8 शिवराज पड़ोसी रहे है,अभी मुझे यह जानकारी है B-8 उनके नाम से आवंटित है। B-9 बंगले के बारे में सरकार बताए विलोपित किया है तो स्पष्ट करें। बता दें पूर्व सीएम शिवराज को दोनो बंगले आवंटित है। उन्होंने अपने बंगले के सामने मामा का घर रखा है। बता दें बी-9 बंगले में पूर्व सीएम का ऑफिस चलता है।
विज्ञापन


भाजपा बोली- सिंघार को कमलनाथ का बंगला मांगना चाहिए
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के बंगला मांगने सीएम को लिखे पत्र पर भाजपा ने तंज किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने लिखा कि वैसे तो बंगला आवंटन तक प्रक्रियाओं से होता है, लेकिन उमंग सिंघार को बंगला ही मांगना है तो कमलनाथ का मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार जी का मन भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed