फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath will be seen in Rahul's Nyay Yatra, Congress has made a strategy to reach out to different

MP News: राहुल की न्याय यात्रा में दिखेंगे कमलनाथ,बोले- अन्याय के खिलाफ जारी महाअभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे

Fri, 23 Feb 2024 03:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Feb 2024 03:53 PM IST
सार



मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रवेश करने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ राहुल गांधी के साथ दिखेंगे। इससे पहले पूर्व सीएम ने कांग्रेस नेताओं से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath will be seen in Rahul's Nyay Yatra, Congress has made a strategy to reach out to different
राहुल गांधी और कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश में हर वर्ग को साधने की रणनीति बनाई है। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल यात्रा के दौरान प्रदेश में किसानों, महिलाओं, आदिवासी, युवाओं, बेरोजगरों समेत अलग-अलग वर्गों से संवाद करेंगे। कांग्रेस की रणनीति चुनाव से पहले अलग-अलग वर्गों को साधने की है। प्रदेश में यात्रा नौ जिले और 6 लोकसभा सीटों को कवर करेगी। वहीं, कमलनाथ की भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच अब पूर्व सीएम राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कमलनाथ दो मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर दो मार्च से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। फिर पूरी यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में छह मार्च तक शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


शिवपुरी में आदिवासी समाज से संवाद 
प्रदेश में आदिवासी वर्ग को साधने के लिए राहुल गांधी यात्रा के दौरान अलग-अलग वर्ग से चर्चा करेंगे। इसमें शिवपुरी में राहुल आदिवासी वर्ग से संवाद करेंगे। बता दें प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें है। इनमें से 6 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस इस वोट बैंक को लोकसभा चुनाव में अपने से छिंटकने नहीं देना चाहती है। वहीं, भाजपा भी आदिवासी वोटरों को साधने के लिए पूरा जोर लगा रही है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं से की अपील 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता श्री राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी जी का संबल और साहस बनें। हम और आप मिलकर अन्याय के खिलाफ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed