फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said- BJP government is continuously depriving OBC of reservation by hatching unconstituti

MP News: कमलनाथ बोले- भाजपा की सरकार असंवैधानिक रूप से षड्यंत्र रचकर OBC को लगातार आरक्षण से वंचित कर रही

Mon, 07 Apr 2025 11:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 07 Apr 2025 11:53 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश में OBC को 27% आरक्षण पर कोई रोक नहीं होने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को एमपी के ओबीसी समाज से माफी मांगनी चाहिए और तत्काल प्रभाव से 27 प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said- BJP government is continuously depriving OBC of reservation by hatching unconstituti
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश में OBC को 27% आरक्षण पर कोई रोक नहीं होने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने में कोई न्यायिक अड़चन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को सही मानते हुए यह स्पष्ट किया। कोर्ट ने कहा कि 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर कोई रोक नहीं हैं। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में 2019 में प्रदेश के OBC वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बनाया था। उसके बाद से बनी भाजपा की सरकार असंवैधानिक रूप से षडयंत्र रचकर लगातार OBC को आरक्षण से वंचित कर रही है। पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट कर दिया है कि OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने वाले कानून पर कोई रोक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी को अब मध्य प्रदेश के OBC समाज से माफी मांगनी चाहिए और तत्काल प्रभाव से प्रदेश में OBC को 27% आरक्षण देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed