फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: JP Nadda will attend BJP's big meeting on July 22, Shah will come again to MP

MP News: भाजपा की बड़ी बैठक में 22 जुलाई को शामिल होंगे जेपी नड्डा, शाह फिर आएंगे एमपी

Wed, 19 Jul 2023 05:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Jul 2023 05:12 PM IST
सार

भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव की भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक टलने के बाद अब 22 जुलाई को होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: JP Nadda will attend BJP's big meeting on July 22, Shah will come again to MP
जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तेज चल रही है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी कमान अपने हाथ में ले ली है। प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए पार्टी पुरा जोर लगा रही है। केंद्रीय नेताओं के लगातार दौरे हो रहे है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर भोपाल आ रहे है। 
विज्ञापन


भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव की भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक टलने के बाद अब 22 जुलाई को होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। नड्डा भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन की बैठक में शामिल होंगे। यह समिति चुनाव रणनीति बनाने में जुटी हुई है। वहीं, भाजपा ने अपने अन्य समितियों के नाम भी फाइनल कर लिए है। बैठक के बाद समिति के पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 जुलाई को प्रदेश के दौरे पर आ सकते है। शाह भोपाल में पार्टी की चुनावी तैयारियों को लिए बैठक करेंगे। वह प्रदेश नेतृत्व से अभी तक की तैयारियों की जानकारी के साथ आगामी रणनीति को लेकर मंथन कर सकते है। इसके अलावा शाह बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे। हालांकि अभी शाह का दौरा फाइनल नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed