फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: JP Nadda said - Today when India speaks, the world listens, but some people of the country ask for pr

MP News: जेपी नड्डा बोले- आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है, लेकिन देश के कुछ लोग प्रमाण मांगते हैं

Sun, 26 Mar 2023 08:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Mar 2023 08:15 PM IST
सार

नड्डा ने कहा  कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई, लेकिन 6.8 प्रतिशत विकास दर के साथ भारत, ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बढ़ी अर्थव्यवस्था बना है।

विज्ञापन
MP News: JP Nadda said - Today when India speaks, the world listens, but some people of the country ask for pr
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते नड्डा ने कहा कि परिवारवाद, भाई-भतिजावाद को समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के कल्चर को बदलकर विकासवाद को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ काम कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। आज दुनिया के शक्तिशाली देशों के राष्ट्र अध्यक्ष प्रधानमंत्री की प्रशंसा कर रहे हैं। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है और फॉलो करती है। लेकिन हमारी देश में कुछ लोग हैं, जो हर बात पर प्रमाण मांगते है।
विज्ञापन

   
भारत पांचवी अर्थव्यवस्था बना
नड्डा ने कहा  कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई, लेकिन 6.8 प्रतिशत विकास दर के साथ भारत, ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बढ़ी अर्थव्यवस्था बना है। भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले राजनैतिक पार्टियों का कल्चर था वादे करना भूल जाना, धर्म और जाति को लड़ा देना। भाजपा ने विकास के साथ भारत को आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा ने सबको साथ लेकर चलने का कल्चर डेवलप किया, नतीजा है कि दुनिया आज भारत का लोहा मानती है।
विज्ञापन

 
आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बन रहे
नड्डा ने कहा कि आज का भारत लेने वाला नहीं, देने वाला भारत है। एक समय हम मोबाइल फोन विदेशों से लेते थे, लेकिन आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बन रहे हैं। आज दुनिया का तीसरा सबसे बढ़ा ऑटोमोबाइल मार्केट भारत बन गया है। भारत की अतिगरीबी दर 1 % से नीचे आ गई है। प्रधानमंत्री ने रेलवे को कायाकल्प किया है। अमृतकाल के बजट में रेलवे के लिए दो लाख 40 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश में भी रेलवे के 33 अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम शिवराज की तारीफ की
नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कई क्षेत्रों में देश में नंबर वन है। लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश भाजपा सरकार बहनों को एक हजार रुपए प्रति माह देने जा रही है। इस अभिनव निर्णय के लिए मध्य प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं।  उन्होंने कहा कि विकास को लेकर हमारा फोकस प्रो पीपुल, प्रो पुअर, प्रो इंडस्ट्री रहा है। इंडस्ट्री भी आनी चाहिए, इंफ्रास्ट्रक्चर भी खड़ा होना चाहिए। प्रो पीपुल  पॉलिसी भी आनी चाहिए और उसे किस तरह से आगे बड़ा सकते हैं ये कोशिश भी होनी चाहिए।  

 
भाजपा कार्यालय हमारा संस्कार केंद्र हैं
नड्डा ने हा कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आज हमें उन कार्यकर्ताओं को भी याद करना चाहिए जिन्होंने चार-चार पीढ़ियां खपा दी, तब जाकर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी। भाजपा कार्यालय हमारा ऑफिस नहीं है। यह हमारा संस्कार केंद्र है। यहां आकर हमारा कार्यकर्ता संस्कार लेता है। अपने जीवन को कैसे विचार के लिए लगा कर खपा दिया जाता है ऐसा वो संस्कार लेकर यहां से जाता है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed