फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jashn-e-Sattan organised in Indore, Sattan Guru will be honoured

MP News: एक और जश्न की तैयारी, उर्दू के मंच पर सराहे जाएंगे हिंदी के गुरु सत्तन, जानिए क्या है खास आयोजन

Thu, 16 Jan 2025 03:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Jan 2025 03:06 PM IST
सार

दुनिया में अपनी खास शैली और मजाहिया अंदाज के कारण पहचाने जाने वाले प्रसिद्ध कवि सत्तन गुरु को समर्पित जश्न ए सत्तन का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
MP News: Jashn-e-Sattan organised in Indore, Sattan Guru will be honoured
जश्न ए सत्तन का आयोजन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्वच्छता समेत कई रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाला शहर इंदौर अब सद्भाव की एक नई दास्तां लिखने की ओर अग्रसर है। आने वाली पहली फरवरी को यहां हिंदी कवियों के सिरमौर सत्य नारायण सत्तन (गुरु) के नाम केंद्रित जश्न मनाया जाने वाला है। सुखद पहलू यह है कि कवि सम्मेलनों की शान कहे जाने वाले इस महान कवि को बड़े एजाज से नवाजने का जिम्मा एक उर्दू मंच ने उठाया है। सत्तन गुरु को समर्पित इस जश्न में देश दुनिया के नामवर शायर अपने बेहतरीन कलाम का नजराना पेश करने वाले हैं।

विज्ञापन


दुनिया में अपनी खास शैली और मजाहिया अंदाज के कारण पहचाने जाने वाले प्रसिद्ध कवि सत्तन गुरु को समर्पित जश्न ए सत्तन का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक समरसता के लिए काम करने वाली संस्था काफिला मुहब्बत ने इस आयोजन की रूपरेखा बनाई है। कार्यक्रम आयोजक इस प्रोग्राम को शहर की गंगा जमुनी तहजीब की माला की महत्वपूर्ण  कड़ी करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि सत्तन से शहर को दुनियाभर में एक अलग पहचान हासिल है। उनको सम्मान दिया जाना शहर के हर धर्म, मजहब, वर्ग, व्यक्ति और संस्था की जिम्मेदारी है। आयोजक कहते हैं कि गुरु जी को सम्मान दिया जाना इस तरह माना जा रहा है कि शहरवासी खुद ही अपने सिर पर बुजुर्गों की दुआओं का हाथ रखवाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनकी रहेगी मौजूदगी
जश्न ए सत्तन में जहां वरिष्ठतम हिंदी कवि सत्तन गुरु अपनी कविताओं से इंदौर की जनता को आशीर्वाद देंगे। वहीं जावेद अख्तर, शकील आजमी, अबरार काशिफ, महशर आफरीदी, शकील जमाली, नदीम शाद, स्वयं श्रीवास्तव, नदीम फर्रूख, नईम फराज, हिमांशी बाबरा, इब्राहिम अली, मणिका दुबे, अहमद निसार, तज़दीद साकी, इमरान यूसुफजई आदि अपने कलाम का नजराना पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बड़ा जश्न हुआ 
नए साल की पहली शाम को इंदौर वासियों ने अपने शहर के बड़े नाम मशहूर शायर मरहूम डॉ राहत इंदौरी की 75वीं सालगिरह का जश्न मनाया है। साहित्य, संस्कृति और शायरी के विभिन्न रंगों से सजे इस जश्न ए राहत को शहर ने आधी रात तक अपनी जोशभरी मौजूदगी से सजाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed