{"_id":"65252a49af675a2c49027dc4","slug":"mp-news-indore-nagpur-indore-vande-bharat-express-will-also-stop-at-betul-station-rkmp-jabalpur-will-also-go-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस बैतूल स्टेशन पर भी रूकेगी, आरकेएमपी-जबलपुर भी रीवा तक जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस बैतूल स्टेशन पर भी रूकेगी, आरकेएमपी-जबलपुर भी रीवा तक जाएगी
Tue, 10 Oct 2023 04:11 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 10 Oct 2023 04:11 PM IST
सार
इंदौर और नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बैतूल स्टेशन पर भी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। पिछले शेड्यूल में गाड़ी के सिर्फ इटारसी में ठहराव तय किया गया था। वहीं, आरकेएमपी-जबलपुर वंदे भारत को भी रीवा तक एक्सटेंशन दिया गया है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-नागपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को बैतूल स्टेशन ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छ: दिन, रविवार को छोड़कर) इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 06.50 बजे उज्जैन पहुंचकर, 06.55 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 09.10 बजे भोपाल पहुंचकर, 09.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 10.35 बजे इटारसी पहुंचकर, 10.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 11.58 बजे बैतूल पहुंचकर, 12.00 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं, इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छ: दिन, रविवार को छोड़कर) नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 17.23 बजे बैतूल पहुंचकर, 17.25 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 18.50 बजे इटारसी पहुंचकर, 18.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.30 बजे भोपाल पहुंचकर, 20.35 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 22.40 बजे उज्जैन पहुंचकर, 22.45 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। बता दें इंदौर-नागपुर- इंदौर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सोमवार से संचालन शुरू हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री नहीं मिलने के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
आरकेएमपी-जबलपुर वंदे भारत भी रीवा तक
रानी कमलापति जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रेल मंत्रालय ने रीवा तक चलाने का निर्णय लिया है। आरकेएमपी से रीवा के बीच मेट्रो 15 अक्टूबर से चलेगी। वहीं, रीवा से आरकेएमपी के लिए वंदे भारती की सेवा 16 अक्टूबर से मिलेगी।