MP News: डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध शुरू किया विरोध, मांगे पूरी नहीं होने पर 17 से काम बंद हड़ताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश शासकीय/स्वशासी चिकित्सक महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि 49 जिला अस्पताल, 13 मेडिकल कॉलेज और भोपाल गैस राहत अस्पताल के डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध सरकार की डॉक्टर्स के प्रति उदासीनता, न्यूनतम संसाधनों में काम कराने की सरकार की नीति के विरुद्ध लिया गया हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
- फोटो : अमर उजाला
