फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: IAS entry in Pandit-Brahmin dispute, Niyaz Khan said - IQ of Brahmins is very high, respect them

MP News: पंडित-ब्राह्मण विवाद में IAS की एंट्री, नियाज खान बोले- ब्राह्मणों का IQ बहुत अधिक, इनका सम्मान करें

Sun, 12 Feb 2023 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 04:10 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जाति व्यवस्था के लिए पंडितों को जिम्मेदार ठहराया और आहत हुए ब्राह्मण। अब मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ब्राह्मणों के पक्ष में बैटिंग की है। उनका कहना है कि ब्राह्मणों का सम्मान होना चाहिए।  

विज्ञापन
MP News: IAS entry in Pandit-Brahmin dispute, Niyaz Khan said - IQ of Brahmins is very high, respect them
आईएएस नियाज खान - फोटो : Twitter

विस्तार

संघ प्रमुख मोहन भागवत का पिछले दिनों यह बयान सुर्खियों में रहा कि जाति व्यवस्था के लिए पंडित जिम्मेदार हैं। इससे ब्राह्मण आहत हुए और कई स्तरों पर विपक्षी दलों ने संघ पर ही ब्राह्मणों का विरोधी होने का आरोप लगा दिया। खैर, संघ साफ कर चुका है कि पंडित यानी ब्राह्मण नहीं, बल्कि किसी भी जाति से कोई विद्वान या पंडित हो सकता है। 
विज्ञापन


इस विवाद में अब मध्यप्रदेश के चर्चित आईएएस नियाज खान की एंट्री हुई है। उन्होंने अपनी रिसर्च के आधार पर दावा किया है कि ब्राह्मणों का आईक्यू बहुत अधिक होता है। उनका सम्मान होना चाहिए। ब्राह्मणों के बारे में अधिकांश लोगों की प्रतिक्रिया बेहद घृणित है। उन्होंने अपनी किताब ब्राह्मण द ग्रेट लिखने के दौरान की गई रिसर्च का हवाला भी दिया है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने किताब लिखने के लिए खूब रिसर्च की। मैंने ब्राह्मणों के योगदान के संबंध में कई गैर-ब्राह्मणों से भी बातचीत की। उनकी प्रतिक्रिया बेहद घृणित रही। मेरे विचार से ब्राह्मणों का आईक्यू बहुत अधिक होता है और इस वजह से उनका बिना किसी आधार पर सम्मान किया जाना चाहिए। वह हमारे लिए बड़ी संपत्ति हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा है नियाज खान ने?
नियाज खान ने तीन दिन में तीन ट्वीट किए। उन्होंने मेरा आठवां नॉवेल ब्राह्मण द ग्रेट अगले महीने बाजार में आएगा। मैंने ब्राह्मणों के हजारों साल के इतिहास का अध्ययन किया है। ताकि उनका वास्तविक मूल्य पता चल सके। चाणक्य भी एक ब्राह्मण थे और महान थे। उन्होंने ही मुझे इस किताब को लिखने को प्रेरित किया है। दाधिची भी एक प्रेरणा रहे हैं। ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखने के लिए मैंने रिसर्च की तो मैंने कई गैर-ब्राह्मणों से भी ब्राह्मणों के भारत में योगदान पर प्रतिक्रिया ली। उनकी प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी। मेरे नजरिये से ब्राह्मणों का आईक्यू बहुत अधिक होता है और बिना किसी पक्षपात के उनका सम्मान होना चाहिए। वे बहुमूल्य संपत्ति हैं। मुझे ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखने में वेदाज नामक किताब ने मदद की। मैं देखकर चकित हूं कि किस तरह महान ज्ञान यहां फला-फूला। प्राचीन ब्राह्मण संतों का आभार, जिन्होंने इसे मशाल की तरह जलाये रखा।  


कौन हैं नियाज खान? 
आईएएस नियाज खान मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और 2015 में प्रमोट होकर आईएएस बने हैं। उन्हें साहित्यिक मिजाज के लिए जाना जाता है। वे अब तक सात किताबें लिख चुके हैं। वे हिंदू धर्म से काफी प्रभावित हैं और हिंदू धर्म को लेकर कुछ किताबें भी लिख चुके हैं। गैंगस्टर अबू सलेम पर किताब लिखकर चर्चित हुए थे। पिछले साल कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर उनकी टिप्पणी की वजह से परेशानी से घिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed