फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Home Minister Narotam Mishra said – Wearing hijab, getting Kalava removed is not innocence, it is wro

MP: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- हिजाब पहनाना, कलावा उतरवाना भोलापन नहीं, दूसरे धर्म की भवना आहत करना गलत

Wed, 14 Jun 2023 01:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Jun 2023 01:50 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हिमाचल में आर्थिक तंगी को लेकर कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि हमारी सरकारों को देखो। वाकई में उन्हें अपनी सरकारों को देखना चाहिए। बहुत बुरी स्थिति बना रखी है। 

विज्ञापन
MP News: Home Minister Narotam Mishra said – Wearing hijab, getting Kalava removed is not innocence, it is wro
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के गंगा जमुना स्कूल में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिजाब पहनाना और कलावा उतरवाना भोलापन नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म की भावना आहत करना गलत है। यह निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू हो गई है। यह कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। मिश्रा ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में हिमाचल में बढ़ती आर्थिक तंगी को लेकर कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आई थीं। बड़े जोश से कह रही थी कि हमारी सरकारों का देखों। अब उन्हें अपनी सरकारों को देखना चाहिए कि हिमाचल में वेतन क्यों नहीं बंट पा रहा है? यह मिस-मैनेजमेंट क्यों हो रहा है? दिग्विजय सिंह की 10 साल तक सरकार रही। इन्हें निगम और बोर्ड गिरवी रखना पड़ा था। यह झूठी घोषणाएं कर देते हैं। भाजपा सरकार में मैनजमेंट होता है। इससे पहले कमलनाथ जी भी रोना रोते रहे। इन्हें भाजपा सरकारों से सीखना चाहिए। 
विज्ञापन


यह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं 
हिमाचल में मनोहर नाम के युवक की हत्या पर बोले कि इससे पहले राजस्थान में ऐसी खबर आई थी। इस पूरी घटना पर प्रियंका चुप है। दिग्विजय सिंह चुप है। यह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। बता दें हिमाचल में मनोहर नाम के युवक को मुस्लिम लड़की से दोस्ती करने की वजह से मार डाला। इसके बाद उसके आठ टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश अपना घर नहीं बचा पा रहे हैं
नीतीश कुमार सरकार के मंत्री के इस्तीफे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नीतिश कुमार अपना घर बचा नहीं पा रहे हैं। विपक्षी दलों को एक करने की बात करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) कोटे से बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने नीतीश कुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed