{"_id":"6709ed8b15442d67dd01da27","slug":"mp-news-government-appointed-1995-batch-ips-yogesh-deshmukh-as-adg-intelligence-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 1995 बैच के आईपीएस योगेश देशमुख बने एडीजी इंटेलीजेंस, गृह विभाग ने आदेश जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 1995 बैच के आईपीएस योगेश देशमुख बने एडीजी इंटेलीजेंस, गृह विभाग ने आदेश जारी किए
Sat, 12 Oct 2024 09:08 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 12 Oct 2024 09:08 AM IST
सार
राज्य सरकार ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी योगेश देशमुख को एडीजी इंटेलीजेंस बनाया है। यह पद जयदीप प्रसाद के लोकायुक्त के प्रभारी डीजी बनने के बाद से खाली था।
विज्ञापन
आईपीएस योगेश देशमुख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने करीब दो सप्ताह से खाली पड़े एडीजी इंटेलीजेंस के पद पर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी योगेश देशमुख की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार देर रात गृह विभाग ने योगेश देशमुख को एडीजी इंटेलीजेंस बनाने के आदेश जारी किए। इससे पहले, जयदीप प्रसाद इस पद पर कार्यरत थे, जिन्हें लोकायुक्त का प्रभारी डीजी बनाए जाने के बाद से यह पद रिक्त था।
योगेश देशमुख को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
अभी तक योगेश देशमुख भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सायबर सेल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें अब एडीजी इंटेलीजेंस का पदभार सौंपा गया है। इससे पहले एडीजी इंटेलीजेंस का पद संभाल रहे जयदीप प्रसाद को हाल ही में लोकायुक्त का प्रभारी डीजी नियुक्त किया गया था। उनके इस स्थानांतरण के बाद से एडीजी इंटेलीजेंस का पद रिक्त था। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए।